काेर्ट ने सुखबीर के हमलावर नरायण सिंह चोहड़ा काे तीन दिन के लिए फिर रिमांड : हथियार बरामदगी काे लखीमपुर ले जाएगी पुलिस

by

चंडीगढ़, 8 दिसंबर । पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को अमृतसर की कोर्ट ने फिर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस आरोपित चौड़ा के कुछ हथियार की बरामदगी के लिए उसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी ले जाएगी।

दरअसल, 4 दिसंबर को दरबार साहिब के गेट पर सेवादार का चोला पहनकर बैठे सुखबीर सिंह बादल पर नारायण सिंह चौड़ा ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया था। प्रथम रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद नारायण सिंह चौड़ा को रविवार को अमृतसर की काेर्ट में पेश किया गया।

काेर्ट में पुलिस ने आराेपित काे 10 दिन के रिमांड की मांगी। पुलिस ने कोर्ट में बताया कि चौड़ा की तरफ से माना गया है कि कुछ हथियार उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रखे हैं। जिन्हें रिकवर करवाने की जरूरत है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आराेपित काे फिर तीन दिन का रिमांड दिया। इस मामले में पुलिस नारायण सिंह चौड़ा के दोनों बेटों जगजीत सिंह बाजवा और बलजिंदर सिंह बाजवा से भी घंटाें पूछताछ कर चुकी है।नारायण सिंह चौड़ा के दोनों ही बेटे पेशे से वकील हैं और दोनों उनकी पैरवी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक मामले में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने 2 दिसंबर को सुखवीर सिंह और अन्य कई लाेगाें काे धार्मिक सजा सुनाई थी। इस पर 4 दिसंबर काे धार्मिक सजा के अनुसार सुखबीर बादल जब दरबार साहिब के बाहर सेवादार का चोला पहनकर बैठे थे तभी नारायण सिंह चौड़ा ने उन पर गोली चला दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बापू कुंभ दास महाराज जी की 17वीं पुण्यतिथि 14 जनवरी को मनाई जाएगी श्रद्धा पूर्वक: बिट्टू पाजी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी मुख्य अतिथि के तौर पर करेंगे शिरकत गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा से धन-धन बापू कुंभ दास महाराज जी की...
article-image
पंजाब

खेड़ा कलमोट के सभी क्रशर सील …माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस की माइनिंग अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद

चंडीगढ़ : अवैध2 माइनिंग पर भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है तथा कई क्रशल सील कर दिए हैं। माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस द्वारा माइनिंग अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी गाड़ी में बैठाकर खनन माफिया को कार्यालय क्यों लाते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सुक्खू सरकार के नाकामियों के 2 साल के पूरे होने के अवसर पर कुल्लू में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संपर्क को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डिजिटल गेट पास प्रणाली का किया शुभारम्भ

एएम नाथ : शिमला, 08 मई । मुख्यमंत्री से भेंट की प्रक्रिया को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय में मौजूदा प्रवेश व्यवस्था के साथ डिजिटल गेट पास प्रणाली...
Translate »
error: Content is protected !!