हाथ में लगी थी सिरिंज : नशे की ओवरडोज से 25 और 27 साल के युवकों की मौत

by

भवानीगढ़  :  पंजाब में नशे से कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। नशा युवा के लिए मौत बना हुआ है। पंजाब सरकार, पुलिस व स्थानीय प्रशासन के नशे को रोकने के लिए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। संगरूर के भवानीगढ़ शहर में नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई।  दोनों के शव एक घर के कमरे में मिले। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक भवानीगढ़ के रामपुरा रोड पर स्थित एक मकान में दो युवकों रणजीत सिंह (27) और बनी सिंह (25) के शव रहस्यमय परिस्थितियों में पड़े मिले, जिनमें से एक ने हाथ में सिरिंज पकड़ रखी थी। इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों युवकों की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई है।  जहां युवकों के शव मिले वह मृतक बनी के रिश्तेदार का घर है। बनी के परिजनों ने बताया कि यह घर उनके रिश्तेदार रणजीत सिंह का है और वह यहां अकेला रहता था। रणजीत सिंह के माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी था। उनका बेटा बनी इसी वजह से यहां आकर रात में उसके पास सोता था और सुबह घर लौट आता था।

शुक्रवार सुबह जब उनका लड़का बनी घर नहीं लौटा और उन्होंने उसे फोन किया तो फोन भी बंद आ रहा था। घर वाले उसे ढूंढते हुए रणजीत सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने एक कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी और बिल्डर के लाइसेंस के अब प्लॉटों की रजिस्ट्री 19 मई तक नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित खंडपीठ ने वीरवार...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने विधानसभा में हलके मेंरिक्त पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने चल रहे पंजाब विधान सभा के इजलास दौरान हलके में विभिन्न रिक्त पदों विशेष रूप से पंचायत सचिवों के...
पंजाब

माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं को लाकर महिलाओं का सशक्तिकण किया जाएगा: अरूणा चौधरी

श्री गुरू रविदास जी की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण की 45 करोड़ 29 लाख की राशि विभाग को इस बजट में जारी कर दी जाएगी गढ़शंकर: माता तृप्ता महिला योजना तहत 125 योजना को लाकर...
article-image
पंजाब

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की दी आज्ञा जिला मजिस्ट्रेट ने , जिले में कोविड-19 से बचाव संबंधी पाबंदियों को 25 फरवरी तक बढ़ाया

75 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं जिले के सभी होटल, बार, रेस्टोरेंट, माल शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, जिम व फिटनेस केंद्र होशियारपुर, 15 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!