किन्नौर, धर्मशाला और जोगिंदर नगर के लोगों के मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे : जयराम ठाकुर

by

आपदा में लोगों का सहयोग ही हमारी ताकत है, इस बुरे वक्त से लड़ने का हौसला है

हर आदमी की पीड़ा हमारी पीड़ा है, हमें लड़ना है और बुरे वक्त से बाहर निकलना है

पीएम किसान निधि ने बदली किसानों की जिंदगी, प्रधानमंत्री का आभार

एएम नाथ। मंडी :  जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला के विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और किन्नौर के भाजपा प्रत्याशी और वन निगम के पूर्व अध्यक्ष सूरत नेगी और जोगिंदर नगर विधायक व मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ थुनाग में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 ग्राम पंचायतों के लगभग 300 आपदा प्रभावितों को राहत लगभग 50 लाख रुपए से अधिक की नकद आपदा राहत राशि बांटी। यह आपदा राशि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, किन्नौर, जोगिंदर नगर और किन्नौर भाजपा के लोगों द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। जयराम ठाकुर ने सभी किन्नौर और धर्मशाला वासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि सराज के जख्मों पर किन्नौर और के लोगों द्वारा लगाए गए मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे। हमारा लोगों से जीने मरने का साथ है। इसलिए डटकर पूरी ताकत से इस आपदा से निपटेंगे और कुछ पहले से भी बेहतर करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के लोगों और दानी सज्जनों को कांग्रेसियों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। हम एक-एक पाई प्रभावित परिवारों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाएंगे।


जयराम ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 30 जून की एक रात में हमारे 28 साल के किए कराए पर पानी फेर दिया और हम फिर वही पहुंच गए जहां से 28 साल पहले चले थे। जब रात को बारिश हो रही थी जैसे ही पता चला कि वहां के हालात कैसे हैं दिल पर जो बीता वह बयान करना मुश्किल है। कुछ लोगों से फोन पर बात हो रही थी और मैं स्थिति का जायजा ले रहा था, बात करते-करते ही वह संपर्क से बाहर चले गए। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था क्या हो रहा है, आधी रात के बाद तक ज्यादातर जगहों से संपर्क ही नहीं हो पा रहा था। वह वक्त कितना मुश्किल निकला उसके बारे में सोच कर भी आंखें भर जाती हैं, होंठ कांपने लगते हैं। हर व्यक्ति की पीड़ा हमारी पीड़ा है। पूरा जीवन लगाकर जो खड़ा किया वह सब कुछ धराशाई है। इस मुश्किल वक्त से और कठिन हालात से हमें लड़ना है। हमें यह हालात बदलने हैं और सब कुछ फिर से सही करना है। इसके लिए देशभर से लोगों का प्रेम, सम्मान और सहयोग मिला जो काबिले तारीफ है।
जयराम ठाकुर ने आपदा के दौरान प्रदेश के लोगों द्वारा आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए, तन मन धन से आगे आने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने लोगों द्वारा उनके आग्रह पर बढ़-चढ़कर सहयोग करने की प्रशंसा करते हुए सभी को साधुवाद दिया और उनके सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा रास्ता खोलने के लिए हमने लोगों से अपील की तो दर्जनों लोग सामने आए और अपनी मशीनें दी। ऐसे दानी सज्जनों की वजह से ही यह संभव हो पाया है कि जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह बॉबी ने भी जिनके घर पूर्णतया डैमेज हो गए हैं या जिनके परिवार के लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की थी। उनके द्वारा दिए गए फॉर्म भी भरवा कर हमने लोगों को दिए हैं। कुछ लोगों के खातों में पैसे आ गए हैं, बाकी के खातों में भी आ जाएंगे। इसके लिए सरबजीत बॉबी का आभार। जंजैहली में आपदा के दौरान लंगर लगाने के लिए नोफल संस्था और उसके संचालक गुरमीत बेदी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार भी जिम्मेदारी निभाएं। पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी लाए तथा पुनर्वास के लिए प्रभावी योजना बनाई और उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करें।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि ने देश के किसानों की जिंदगी बदली है। देश के लगभग 10 करोड़ किसानों से ज्यादा को यह लाभ लगातार 7 साल से बिना एक दिन की देरी के मिल रहा है। हिमाचल के लगभग 11 लाख किसान परिवार भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। यह अपने आप में भी एक इतिहास है। आज ही देश के किसानों के खाते में एक बार में ही 20 हजार 500 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। सिर्फ इस योजना के द्वारा अब तक देश के किसानों को 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए स्थांतरित किए जा चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि किसान सम्मन निधि की पाई पाई किसानों के खाते में बिना किसी बिचौलिए के पहुंची है। गवर्नेंस, जवाबदेही और पारदर्शिता का दुनिया में इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता। उन्होंने किसान हितैषी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए आभार प्रकटकिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : ग्राम पंचायत उदयपुर के खेल मैदान में डीसी-11 और एचपीएसईबीएल के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से लम्बित देय राशि जारी करने की वकालत की : नीति आयोग की बैठक में जल-विद्युत परियोजनाओं और पर्यटन मामलों को उठाया

एएम नाथ। नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

43-हरोली व कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 7 मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 14 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों व भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 की JPC बैठक में जोरदार हंगामा : विपक्षी दलों ने किया वॉकआउट

दिल्ली : वक्फ (संशोधन) विधेयक – 2024 पर विचार- विमर्श करने के लिए बुलाई गई जेपीसी की बैठक में सोमवार को भी जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्षी दलों के सांसदों ने आरोप लगाया कि बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!