सार्थक रही विधानसभा में चर्चा, पर सूचना सही न देने पर बेहद गैर जिमेदराना रहा मुख्यमंत्री का रवैया : जयराम ठाकुर

by

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा,विधानसभा सत्र में भी मुख्यमंत्री ने हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं और हर रोज़ नया झूठ परोस देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस बार धर्मशाला के विधानसभा सत्र में भी हर रोज़ एक नया झूठ बोलने का रिकार्ड बना लिया। मंडी से जारी प्रेस बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से मुख्यमंत्री हमारे द्वारा पूछे गए सवालों के जबाब में एक ही राग अलाप रहे हैं कि सूचना एकत्र की जा रही है। मैं पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री आखिर कब तक ये सूचना एकत्र करने का काम पूरा होगा। विधानसभा सत्र का आयोजन ही इसलिये होता है कि माननीयसत्ता पक्ष और विपक्ष के 68 विधायक अपने सवालों का जबाब मुख्यमंत्री और मंत्रियों से प्राप्त कर सकें लेकिन यहां तीन साल से एक ही जबाब मिलता है कि सूचना एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा कब तक चलेगा। इतने दिन सत्र चलता है तो क्या आपके अधिकारी होम वर्क करके नहीं आते हैं क्या। क्या आपने ही ऐसे आदेश तो नहीं दे रखें हैं कि कोई सरकार को आंच न आए तो ऐसे सवाल का जबाब सूचना एकत्र की जा रही है ऐसा बोलकर टालने और वक्त निकालने का काम किया जाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा अब नहीं चलने वाला है। हमारे विधायक अब सरकार से सूचना लेने के लिए पहले ही आर टी आई का सहारा लेने को विवश हो गए हैं। सरकार विधानसभा में तो कोई जबाब सही से देती नहीं है और जब सवाल पूछे गए तो मुख्यमंत्री कहते रहे सूचना एकत्र की जा रही है। ये बेहद गैर जिमेदराना रवैया मुख्यमंत्री का है। इन्होंने कुछ अधिकारियों को इतनी खुली छूट दे रखी है कि वो विधानसभा सत्र में भी टालने वाला काम करते रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधान सभा का शीतकालीन सत्र में सभी ने सार्थक चर्चा के माध्यम से जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी। सरकार के तो बहुत सारे प्रिविलेजिज़ होते हैं लेकिन विपक्ष के पास इस माननीय सदन में अपनी बात रखने का प्रिविलेज अध्यक्ष के माध्यम से ही सम्भव हो पाता है। अध्यक्ष का इस बार उसमें सार्थक सहयोग रहा है जिसके लिए वे अपने पूरे विधायक दल की ओर से उनका आभार भी प्रकट करते हैं। हमेशा से यह परम्परा रही है कि सदन के अंदर विपक्ष को सुने बिना, विपक्ष को अवसर दिए बिना कोई भी चर्चा सार्थक नहीं हो सकती। उस दृष्टि से अच्छी चर्चा हुई है और नियमों के अनुसार हुई है। ऐसे कई अवसर आए जहां तल्खी भी हुई और उसके कारण माहौल थोड़ा गर्म भी हुआ लेकिन जब सदन समाप्त होता है तो उसको यहीं छोड़कर जाना चाहिए, साथ ले कर नहीं जाना चाहिए, यह नितांत आवश्यक है। उन्होंने विधान सभा सचिवालय के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों सहित सरकार के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का सत्र में सहयोग देने के लिए भी धन्यवाद किया।

——————————-
चुराह और मंडी हादसे पर जताया अफसोस
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के कटौला में दो सेना के जवानों की एक सड़क हादसे में मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये हादसा दुःखद है और दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। वहीं उन्होंने चम्बा जिले के चुराह में शादी समारोह के दौरान एक घर की छत टूटने से घायल हुई 25 से अधिक महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए इस हादसे पर को दुखदाई बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार विकास सभा ने उठाई एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती और डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की नाइट ड्यूटी हटाने की मांग

योगेश चौहान : अर्की- कुनिहार विकास सभा ने सिविल अस्पताल कुनिहार में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की शीघ्र तैनाती की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने जारी बयान में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने हितों की रक्षा को लेकर बनाई रणनीति, 19 जुलाई की बैठक में जुटेंगे सभी सदस्य

योगेश चौहान : अर्की : दी मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड, बागा की अर्की घटक की बैठक शनिवार को उपाध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अर्की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर : चंबा में समीक्षा बैठक आयोजित नियमों के पालन से सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चंबा में 250 शिक्षकों-अधिकारियों की बैठक, वित्तीय व विभागीय अनुपालना पर चर्चा एएम नाथ। चंबा : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में विभागीय एवं वित्तीय नियमों की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आखिर टारगेट किलिंग पर अंतरराष्ट्रीय कानून क्या है : ऐसी हत्याओं का दोष आमतौर पर सऊदी अरब या रूस जैसे देशों पर लगाया जाता, अमेरिका ने इराक़ में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को एक ड्रोन हमले में मार दिया था

चंडीगढ़ : कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जो खटास पैदा कर दी है,फिलहाल उसका अंत नजर नहीं आ रहा। कनाडा बिना सबूतों...
Translate »
error: Content is protected !!