किरती किसान यूनियन गांवों में आज किसान विरोधी बिलों की प्रतियां जलाएगी

by

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किरती किसान यूनियन द्वारा सब डिवीजन के गांव देनोवाल कलां, थाना, चक्क गुरु व रुडक़ी खास में 13 जनवरी को किसान विरोधी खेती बिलों की प्रतियां जलाएगी। प्रैस को जारी ब्यान में जत्थेबंदी के तहसील अध्यक्ष कुलविंदर सिंह चाहल, उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चक गुरु व शमशेर सिंह चक सिंघा ने बताया कि गत डेढ महीने से अधिक समय से देश भर के किसान दिल्ली में विभिन्न मोर्चों पर डटे हुए हैं किंतु सरकार अपना अडिय़ल रवैया नहीं छोड़ रही। सर्वोच्च अदालत ने कानून रद्द करने की जगह कानूनों पर स्टे दे है। जिसकी किसान जत्थेबंदियों ने सख्त आलोचना की है। किसान नेताओं ने कहा कि बिल रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके उनके साथ राम तीर्थ, मक्खन सिंह, सुच्चा मोहम्मद व जीत सिंह हाजिर थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

जे.सी.डी.ए.वी कालेज में लगा स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप : कालेज के विद्यार्थियों ने स्टेम सैल दान के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन

होशियारपुर, 24 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज जे.सी.डी.ए.वी कालेज दसूहा में तीसरा स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़ कर...
article-image
पंजाब

Students were given personal guidance

* Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 3 : District Employment Generation, Skill Development and Training Officer Mrs. Ramandeep Kaur said that District Employment and Entrepreneurship Bureau-cum-Model Career Centre Hoshiarpur in collaboration with LPU (Lovely University) Phagwara organised...
article-image
पंजाब

महिलाओं के फोन का इस्तेमाल कर कई जगह की थीं इंटरनेट कॉल्स : अमृतपाल की 23 मार्च की आखिरी लोकेशन यूपी के लखीमपुर खीरी में

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार की गईं महिलाओं बलजीत कौर व बलवीर कौर के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट...
Translate »
error: Content is protected !!