पंजाब पुलिस का गजब कारनामा : कार में हेलमेट न पहनने पर काट दिया चालान

by
जालंधर  : एक कार सवार का हेलमेट न पहनने का चालान काटा गया, जबकि चालक ने शिकायत में कहा कि कार में हेलमेट कौन पहनता है। इसी तरह दूसरे शिकायतकर्ता ने कहा कि स्कूटी घर में खड़ी थी, बावजूद इसके अवैध पार्किंग का चालान जारी कर दिया गया।
गलत चालानों के कारण लोगों को ट्रैफिक पुलिस थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि वे बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।
पहले मामले में कार लद्देवाली के रहने वाले तजिंदर सिंह ने बताया कि वह 22 मई बुधवार दोपहर को पीएपी चौक से घर लौटा था कि उसी घर लौटने के बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि कार में हेलमेट पहनने का चालान कट गया है। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी है।
         दूसरे मामले कृष्णा नगर के रहने वाले रिद्धम सहगल ने बताया कि वह 18 मई रविवार के रात करीब 7.30 बजे वह घर में परिवार सहित बैठा हुआ था और स्कूटी घर में खड़ी थी। उसे मोबाइल पर मैसेज आया कि 7:21 बजे उसका ऑनलाइन अवैध पार्किंग का चालान कट गया।
उसने चालान को देखा तो लिखा गया कि उसकी स्कूटी वासल माल के नजदीक अवैध पार्किंग में खड़ी थी, जिस कारण चालान काटा गया है। वह घर में खड़ी हुई स्कूटी की वीडियो लेकर ट्रैफिक थाने पहुंचे, जहां उसने सारी बात ट्रैफिक पुलिस को बताई व कहा कि उसका स्कूटी घर में खड़ी थी तो अवैध पार्किंग का चालान कैसे कट गया।
इस संबंध में शिकायत उसने ऑनलाइन सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को दे चालान के रद करवाने की गुहार लगाई, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला।  चालानों को लेकर जांच की जाएगी। अवैध पार्किंग का चालान गलत नहीं हो सकता, कोई खामी हो सकती है। शिकायत का हल किया जाएगा। अगर किसी कार चालक का हेलमेट का चालान कटा है तो वह उसकी जांच करेंगे। लापरवाही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने खेतों में धान की रोपाई की : धान की रोपाई से पहले जमीन तैयार करने को ट्रैक्टर भी चलाया

सोनीपत : राहुल गांधी दिल्ली से शिमला के लिए जा रहे हैं। राहुल गांधी जैसे ही सोनीपत पहुंचे, वहां उन्होंने खेतों में काम करते देखा तो अपना काफिला रुकवा किसानों के बीच पहुंचे और...
article-image
पंजाब

पंजाबी युवती कनाडा में गिरफ्तार….किराए की बेसमेंट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रुपए लेती थी एडवांस

पंजाबी मूल की 27 साल की युवती ने कनाडा में रेंट के नाम पर 17 लोगों से 41 लाख रुपए (60 हजार डॉलर) ठग लिए। युवती ने सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग लोकेशन पर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में होने वाले सीपीएम के राजनीतिक सम्मेलन को माकपा सचिव कामरेड सीता राम येचुरी करेंगे संबोधित

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की पुण्यतिथि के अवसर पर, स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर और महान कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की जयंती के अवसर पर,...
article-image
पंजाब

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से हटेगा NSA? आज खत्म हो रही है अवधि…..पंजाब सरकार ने जारी नहीं किए नए आदेश 

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से एनएसए हटाने की तैयारी की जा रही है। दो साल पहले गिरफ्तार किए और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल और उसके दो साथी पपलप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!