किसानों का पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में शुरू : संयुक्त किसान मोर्चा भी सेक्टर-34 में 2 सितंबर को जुटेगा

by

चंडीगढ़ :  भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से आज (रविवार) से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया है। खेती नीति, किसानों की कर्ज माफी समेत 8 मांगों को लेकर वह प्रदर्शन रहे हैं। किसान ट्रॉलियों में अपना राशन और सामान लेकर आए हैं। साथ ही ग्राउंड में खाना आदि तैयार कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि कल वह अपना ज्ञापन सरकार काे सौंपेंगे। इसके लिए वह मार्च निकालेंगे। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्च (SKM) की तरफ 2 सितंबर को किसान पंचायत रखी गई है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को अन्य रास्तों से जाने की सलाह दी है। यातायात पर वास्तविक समय की अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें।

संयुक्त किसान मोर्चा भी सेक्टर-34 में जुटेगा :  संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से चंडीगढ़ में 2 सितंबर यानी की सोमवार को किसान महापंचायत बुलाई है। मोर्चे के नेताओं का कहना है कि उन्हें भी सेक्टर-34 में जगह मिलेगी। काफी समय बाद चंडीगढ़ में अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि महा पंचायत के लिए तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। किसान नेताओं का काफी समय के बाद चंडीगढ़ में प्रशासन ने अनुमति दी है। ऐसे में सभी किसानों को को वहां पहुंचना चाहिए।

ऐसे किया गया है ट्रैफिक डायवर्ट :             सरोवर पथ – गौशाला चौक (सेक्टर 44/45-50/51 चौक) से बुड़ैल चौक (सेक्टर 33/34-44/45 चौक) से सेक्टर 33/34 लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 33/34-20) तक /21 चौक)

सेक्टर 34 – सेक्टर 34 की वी-4 रोड और सेक्टर 34 ए/बी यानी श्याम मॉल की वी-5 रोड पर पोल्का बेकरी के सामने टी-प्वाइंट की ओर, फ्लावर मार्केट के पास और डिस्पेंसरी के पास यातायात को डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जाएगा।

– सेक्टर 33/34 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 34/35 लाइट प्वाइंट तक।

दक्षिण मार्ग – आम जनता के लिए सरोवर पथ पर किसी भी मोड़ की अनुमति नहीं है।

शांति पथ– यातायात को सेक्टर 33/45 लाइट पॉइंट से पुनर्निर्देशित किया जाएगा;सरोवर पथ की ओर मुड़ने की अनुमति नहीं है।

चूंकि (सेक्टर 43/44/51-52 चौक) मटौर चौक से गौशाला चौक (सेक्टर 44/45-50/51 चौक) की ओर आने वाले वाहनों को बाएं मुड़ने की अनुमति नहीं है, इसलिए लोगों को मटौर चौक पर ही बाएं मुड़ने की सलाह दी जाती है।फैदा लाइट पॉइंट से आने वाले वाहनों के लिए, गौशाला चौक (सेक्टर 44/45-50/51 चौक) पर दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं है; लोगों को सेक्टर 45/46-49/50 लाइट पीक्विंट पर दाएं मुड़ने की सलाह दी जाती है।

किसानों को यहां रहेगी पार्किंग की सुविधा :   पार्किंग स्थल, सेक्टर 33-डी मार्केट के पास

खुला मैदान, सेक्टर 44 लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास

मंडी ग्राउंड, सेक्टर 45-डी

दशहरा मैदान, सेक्टर 46-डी

5 सितंबर को मीटिंग कर तय की जाएगी रणनीति

किसान नेताओं ने बताया कि 2 सितंबर को पंजाब विधानसभा का मानसून सेशन शुरू होगा। ऐसे में यूनियन की तरफ से सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद सेशन के दौरान देखा जाएगा कि सरकार की तरफ से क्या फैसला लिया गया।

4 सितंबर को सेशन संपन्न होगा। इसके बाद 5 सितंबर को यूनियन की मीटिंग होंगी। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में किसान अपने परिवारों सहित शामिल होंगे। किसान नेताओं ने बताया कि वह गत डेढ़ साल से खेती नीति बनाने की मांग लगातार कर रहे हैं।

लेकिन सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। खेती नीति बनाने के लिए गठित कमेटी की तरफ से पिछले साल अक्तूबर महीने रिपोर्ट बनाकर को सरकार को सौंप दी थी। लेकिन सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। यह सरकार की किसान मजदूर विरोधी और कॉरपोरेट घराने, जगीरदारों व रसूखदार पक्षीय नीयत व नीति का रिजल्ट है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने विदेश मंत्री से की नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्य में तेजी लाने की मांग

नवांशहर, 16 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने...
article-image
पंजाब

40 लाख की बेकरी मालिक से मांगी रंगदारी : दुकान के बाहर फायरिंग

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के कत्थूनंगल थाने के अधीन गांव चविंडा देवी में गैंगस्टरों के गुर्गों ने 40 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं। एसएसपी मनिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत : छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!