किसानों के प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन : जगजीत सिंह डल्लेवाल के घर पर नजरबंद

by
संगरूर । किसान नेताओं ने मंगलवार 6 मई को शंभू थान के घेराव का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को घर‌ में नजरबंद कर दिया है।
पुलिस अधिकारी सोमवार सुबह चार बजे फरीदकोट स्थित उनके घर पहुंचे। डल्लेवाल ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सबको पता है कि मैं ज्यादा घूम-फिर नहीं सकता। इसके बावजूद सरकार डरी हुई है और मुझे घर में नजरबंद कर दिया गया है। सरकार की ओर से ऐसे आदेश दिए जा रहे हैं।”
‌‌‌‌‌‌‌‌किसान मोर्चा नेता सुखदेव सिंह भोजराज ने कहा कि 6 मई को शंभू थाने के घेराव को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।
संयुक्त किसान मोर्चा, अराजनीतिक भारत और किसान मजदूर मोर्चा से जुड़े किसान नेता सतर्क रहें। उनहोंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा आदि को पुलिस ने नजरबंद कर दिया जबकि कुलविंदर सिंह पंजोला, हरदेव सिंह चिट्टी, गुरप्रीत सिंह छीना, शेरा अठवाल आदि कई अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें विभिन्न थानों में ले जाया गया।
‌ बता दें किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 6 मई को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर ‘जबरदस्त विरोधी धरना’ देने की घोषणा की हुई है। किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार ने बलपूर्वक किसान आंदोलन को दबाया और धोखे से किसान नेताओं को हिरासत में लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : DC जतिन लाल

ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मानहानि मामले में अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत : गलतफहमी पर जताया खेद

बठिंडा : अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश हुईं और कहा कि उनके 2021 के ट्वीट को लेकर ”गलतफहमी” पैदा हुई है।...
article-image
पंजाब

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत कोर्ट में दर्ज : मतदाता सूची में नाम पहले शामिल, फिर नागरिकता होने का मामला

दिल्ली। भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल होने के मामले में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी करने की मांग करते हुए राउज एवेन्यू की मजिस्ट्रेट कोर्ट में...
article-image
पंजाब

मानसा में आदिधर्म सत्संग समागम में संगतों की श्रद्धापूर्ण हाज़िरी….. गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी और विद्वानों को समाज में पहरा देना चाहिए : संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास जी ने जात-पात का खंडन कर ऊँच वर्ग के जातीय अभिमान और अहंकार को आघात पहुँचाया। समाज से शोषण, छुआ छूत और पाखंड का अंत करके समानता पर...
Translate »
error: Content is protected !!