किसानों के समर्थन में उतर सीटू ने DC ऑफिस पर दिया धरना, रखी ये 10 मांगें

by
एएम नाथ।चम्बा :   देशभर के साथ-साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (CITU) की इकाई और दूसरे सरकारी वर्कर्स ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जहां एक तरफ किसान आंदोलन को ठीक करार दिया, वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार को गरीबविरोधी बताते हुए जमकर आलोचना भी की। प्रदर्शन के दौरान सीटू इकाई और राष्ट्रीय ध्वज भी इनके हाथों में दिखाई दिए। इन्हाेंने कहा कि पिछली सरकार ने इनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते दूसरी सरकार को लाया गया, पर इस सरकार ने भी सबका शोषण ही किया है।
ये हैं मुख्य मांगें
महंगाई पर रोक लगाओ। खाद्य वस्तुओं, दालों, रसोई गैस, पैट्रोल व डीजल आदि की कीमतें कम करो।
मनरेगा में 33 प्रतिशत बजट कटौती वापस लो। मनरेगा में 120 दिन के रोजगार की गारन्टी दो। मनरेगा में सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम दिहाड़ी 375. रुपए लागू करो।
मनरेगा व निर्माण मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व नवीनीकरण बहाल करो। वजीफा, मेडिकल, मृत्यु, शादी, प्रसूति सहायता, पेंशन व अन्य आर्थिक लाभ जारी करो।
केन्द्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों को खत्म करके बनाए गए मजदूर विरोधी चार लेबर कोड वापस लो।
बिजली का निजीकरण बन्द करो। स्मार्ट मीटर योजना वापस लो।
मजदूरों को 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन दो।
बैंक, बीमा, रेलवे, बिजली व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बन्द करो।
ठेका व आऊटसोर्स मजदूरों को नियमित करने की नीति बनाओ।
आंगनवाडी, मिड डे मील, आशा आदि स्कीम वर्करज को रेगुलर करो व ग्रेच्युटी सुविधा दो।
परिवहन क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए मजदूर व मालिक विरोधी भारी जुर्माने और जेल की सजा के प्रावधानों को निरस्त करो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश : प्रदूषण फैलाने के आरोप – गांवों के लोगों ने कहा प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगे

एएम नाथ । गगरेट :  उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के तहत पांवड़ा में स्थापित किए चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। लोगों ने इस यूनिट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरिये के बढ़ते दामों ने बढ़ाई मकान बनाने वालों की चिंता : एक सप्ताह में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े भाव

 कुछ जगह 700 से 800 रुपये तक की तेजी, निर्माण लागत बढ़ने से सीमित बजट वाले परिवार परेशान एएम नाथ। शिमला : बिलासपुर/सोलन। भवन निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों ने मकान बनवा रहे...
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर तक L

हमीरपुर 31 अक्तूबर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 10 दुकानों के लिए एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य...
हिमाचल प्रदेश

भू-नक्शा संस्करण-5 के तहत प्रशिक्षण शिविर आरंभ 

एएम नाथ। चंबा :   जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भूमि मानचित्रों तक आम जनता की पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम नियमित भू-व्यवस्था...
Translate »
error: Content is protected !!