किसानों को हक दिलाने में दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा – सीपीएस राम कुमार

by

सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर ने आयोजित किया वार्षिक समारोह
ऊना, 21 मई – किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर द्वारा गांव पंजावर (ढकिक्यां) में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य संसदीय सचिव राजस्व, उद्योग तथा नगर नियोजन राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर राम कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसानों को उनका हक दिलवाने में अहम योगदान दिया और किसान सभा का गठन किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। कृषि और सहयोगी क्षेत्रों में प्रदेश के 70 प्रतिशत कामगार निर्भर हैं। प्रदेश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषि विकास योजना हिम उन्नति शुरू की गई है। प्रदेश में पशुपालकों की आय में वृद्धि हेतु हिमगंगा महत्वकांक्षी योजना आरंभ की गई है।
राम कुमार ने कहा कि सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति की जो भी मांगे है उनका प्रपोजल तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि उन्हंे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके। उन्होंने समिति की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कुटलैहड के विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान रणजीत सिंह राणा, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर के अध्यक्ष बलवीर चैधरी, जिला परिषद सदस्य रजनी वाला, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण : विधायक नीरज नैय्यर

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न नीरज नैय्यर ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर 250 की : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाड़ी से 2 लाख से अधिक कैश देहरा में निगरानी दल ने पकड़ा : रिटर्निंग अधिकारी बाले… चुनावी गतिविधियों पर रखी जा रही है कड़ी नजर

देहरा/तलवाड़ा : राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनावों के दृष्टिगत प्रत्येक चुनावी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि आज शनिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में 720 लोगों का हुआ चैकअप, 60 यूनिट रक्त एकत्रित : लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: भवानी पठानिया

फतेहपुर 15 दिसंबर  : ज़िला प्रशासन तथा ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आज शुक्रवार को फतेहपुर विधानसभा के तहत रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक भवानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बी पी एल में चयन के लिए 17 तक करें आवेदन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के बीडीओ कुलदीप सिंह ने ब्लॉक के तहत आने वाली पंचायतों के निवासियों से अपील की है कि जो परिवार बीपीएल में शामिल होने से...
Translate »
error: Content is protected !!