हरिपुर की सुहाना ने 10वीं में हासिल किए 90 प्रतिशत अंक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

by

पट्टा मेहलोग, 10मई (तारा) : ग्राम पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत पड़ते प्रसिद्ध गांव हरिपुर की होनहार छात्रा सुहाना ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुहाना ने दसवीं की परीक्षा राजकीय उच्च विद्यालय सूरजपुर मेहलोग से दी थी
सुहाना, प्रीतपाल कौंडल व रीना की पुत्री है। बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वाली इस छात्रा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

सुहाना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजनों तथा अपने दादा शिक्षाविद
नंद लाल कौंडल के सहयोग व आशीर्वाद को दिया है। उसने बताया कि उसका सपना प्रशासनिक सेवाओं में जाकर क्षेत्र और समाज का नाम ऊंचा करना है, ताकि वह लोगों की सेवा कर सके और जरूरतमंदों की मदद कर सके।

सुहाना की इस उपलब्धि पर गांव हरिपुर तथा आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, स्कूल प्रबंधन और सामाजिक संगठनों ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि सुहाना ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हुए मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
फोटो कैप्शन: फाइल फोटो सुहाना

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

एएम नाथ। बिलासपुर, 10 नवम्बर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर एवं हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोमा ने आयुष, युवा सेवाएं तथा खेल विभाग आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार: पंचायत स्तर तक मजबूत होगी आयुर्वेद चिकित्सा : यादविंदर गोमा

पंचरुखी, 10 जनवरी : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष समस्याओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई स्वच्छता पर शपथ

एएम नाथ। चम्बा : स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के तहत आज उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता पर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!