किसानों ने CM भगवंत मान को अब क्या दी चुनौती….मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी भी लगाई जाएगी

by
चंडीगढ़।  संयुक्त किसान मोर्चा- राजनीतिक के किसान संगठनों के साथ तीन मार्च को चल रही बैठक बीच में ही छोड़कर जाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान  को एक बार फिर किसान संगठनों ने बैठक में आने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को किसान भवन में किसान संगठनों की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी भी लगाई जाएगी। किसान संगठनों का दावा कि मुख्यमंत्री हमारी मांगों पर चर्चा करके साबित करें कि ये मांगें केंद्र से संबंधित हैं, राज्य से नहीं।
पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच करने का आह्वान सरकार ने दबा दिया था जिस कारण किसान संगठन मुख्यमंत्री से नाराज हैं। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री यह कहकर गलतबयानी कर रहे हैं कि किसानों की मांगों का संबंध केंद्र सरकार से है, पंजाब से नहीं।  भाकियू लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस बैठक में शामिल होने का निमंत्रण है, वह आएं और हमसे मांगों पर चर्चा करें और साबित करें कि कोई भी मांग केंद्र से संबंधित है।
               उन्होंने बताया कि कल किसान संगठनों के लिए जहां कुर्सियां लगाई जाएंगी, वहीं मुख्यमंत्री की भी अलग से कुर्सी लगाई जाएगी और उनसे कहा गया है कि वह आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
सीएम किसानों की बैठक से गए थे चले
रोचक बात यह है कि तीन मार्च को मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ उनकी 18 मांगों को लेकर बैठक की थी परंतु आठ-नौ मांगों पर दो घंटे चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कह दिया था कि उन्हें अपनी आंख का इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाना है।
                                    उन्होंने किसानों से अपील भी की थी कि वे पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच का प्रोग्राम रद कर दें क्योंकि बार-बार धरने लगाना पंजाब के हित में नहीं है। किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री का यूं मीटिंग से उठकर जाने का बुरा मनाया। इन संगठनों ने पंद्रह मार्च को अपनी मांगों को लेकर फिर से बैठक चंडीगढ़ किसान भवन में रखी थी जो किन्हीं कारण से रद कर दी गई। अब यह बैठक रविवार को चंडीगढ़ में ही होगी। लक्खोवाल ने सभी किसान संगठनों से समय पर पहुंचने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगने न आए : सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में गलियों और नालियों की खराब हालत से परेशान लोगों ने पोस्टर लगाए

सुनाम : लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जिला संगरूर के शहर सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले...
article-image
पंजाब

400 नशीली गोलीयों सहित युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर : पुलिस चौंकी कोटफतूही की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान युवक को चार सौ नशीली गोलीयों सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। प्राप्त जानकारी पुलिस चौंकी कोटफतूही की एक पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब

सर्वत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने भगवान बाल्मीक मंदिर में शौचालय बनाने के लिए 15 हजार रूपए का चैक दिया

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : सर्वत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक डाक्टर एसपी सिंह ओवराय के द्वारा भगवान बाल्मीक मंदिर सैक्टर चार में शौचालय बनाने के लिए 15 हजार रूपए का चैक सर्वत दा भला...
Translate »
error: Content is protected !!