4 एसएचओ 6 मुन्सी लाइन हाजिर : पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई

by

लुधियाना : 17 अगस्त :
पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। पुलिस कमिश्नर शर्मा ने आजादी दिवस के मौके पर सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। लुधियाना शहर के चार थानों के 4 एसएचओज तथा 6 मुंश लाइन हाजिर कर दिये हैं। लाइन हाजिर का कारण यह बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों द्वारा आजादी दिवस के मौके पर अपने थानों में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर लापरवाही बरती गई है। ललेकिन एक एसएचओ लोगो के साथ अच्छा व्यवहार न करने के कारण लाइन हाजिर सके ढ़ीHव
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर शहर के कोने-कोने में नाके लगाए जाने थे। दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर शर्मा ने पुलिस थाना इंचार्जों को सख्त हिदायतें दी थीं कि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान शहर में होंगे, इसलिए सुरक्षा घेरा सख्त रखा जाए ताकि प्रत्येक थाना इंचार्ज अपने क्षेत्र में नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जाए।
जिन पुलिस थानों के एसएचओ लाइन हाजिर किए गए हैं, उनमें थाना दुगरी की एसएचओ मनजीत कौर, थाना डिवीजन नंबर आठ का एसएचओ कंवलजीत सिंह, थाना सराभा नगर का एसएचओ हरप्रीत सिंह तथा थाना पी.ए.यू. का एसएचओ सतपाल शामिल है। उन्होंने बताया कि इनके स्थान पर थाना दुगरी में गगनदीप सिंह, थाना सराभा नगर में सतवीर सिंह तथा पी.ए.यू. में राजेन्द्रपाल को भेजा गया है। जबकि थाना डिवीजन नंबर आठ के एस.एच.ओ. के आदेश आज जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि दुगरी की एसएचओ मनजीत कौर को जब 14 अगस्त की रात्रि उनके इलाके में गोली चलने के उपरांत इलाके में की नाकाबंदी संबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इलाके में कोई नाकाबंदी नहीं की गई क्योंकि फोर्स को स्टेडियम भेजा गया। एसएचओ मनजीत कौर ने उच्च अधिकारियों को इलाके में नाकाबंदी न होने की सूचना भी नहीं दी। जिसके बाद सी.पी. शर्मा ने मौके पर ही लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही थाना सराभा नगर के एसएचओ हरप्रीत सिंह को भी इलाके में नाकाबंदी न होने पर लाइन में लगना पड़ा।
इसके अलावा जब पुलिस कमिश्नर ने 14 अगस्त को रात्रि 2 बजे गांव झांडे समीप इलाके का दौरा किया तो देखा कि सीआरपीएफ के कुछ जवान ड्यूटी करने की बजाए सोए पड़े थे। यह देख कर पुलिस कमिश्नर शर्मा ने उन्हें ड्यूटी पर तैनात न होने संबंधी पूछा तो सीआरपीएफ के जवानों ने बताया कि एसएचओ द्वारा उन्हें किसी तरह की नाकाबंदी करने के बारे में नहीं कहा गया था। कमिश्नर ने इस मामले संबंधी सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है, जबकि सराभा नगर थाने के एसएचओ हरप्रीत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पी.ए.यू. थाने के एसएचओ सतपाल ने भी 14 अगस्त की रात को कोई नाकाबंदी नहीं की थी, कमिश्नर शर्मा ने भी अपने क्षेत्र में खाली पड़ी सडक़ों के बाद कार्रवाई करते हुए एसएचओ सतपाल को लाइन हाजिर कर दिया।
थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ कमलजीत सिंह का मामला कुछ अलग है। उनके पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा को कई शिकायतें मिली थीं कि वह लोगों के साथ सही तरीके से बात नहीं करते। इसके साथ ही इलाके में एसएचओ की कार्यशैली भी ढीली थी, जिस कारण उन्हें भी लाइन हाजिर किया गया।
पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पिछले एक महीने से स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा प्रबंधों को और सख्त करने के लिए मीटिंगें की जा रही थीं, जबकि वह स्वयं भी रोजाना रात को नाकाबंदी करके चैकिंग करते थे। यदि कोई भी अधिकारी शहर में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ जरुर कार्रवाई की जाएगी। शहर को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। दूसरी तरफ जे.सी.पी. रवचरन सिंह बराड़ ने कहा कि शहर की सुरक्षा के लिए सीनियर अधिकारी हर रोज सडक़ों पर हैं। कई बार कुछ इनपुट प्राप्त होते हैं पर पुलिस का कार्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना होता है। यदि कोई सुरक्षा प्रबंधों में लापरवाही करता है तो कार्रवाई होना लाजमी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया

गढ़शंकर: बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में कामर्स व इकनामिक्स विभाग द्वारा करियर गाइडैंस व पलेसमैंट सैल के सहयोग से बी.काम. तृतीय भाग के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया।...
article-image
पंजाब

लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी किया जागरूक

गढ़शंकर, 8 अगस्त : सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार के नेतृत्व में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संबंधी जागरूक किया गया। इस मौके एसएमओ डा रमन कुमार ने...
article-image
पंजाब

Officers Should Fulfill Their Duties

Deputy Commissioner Issues Instructions During Meeting with Officials Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 15 :  While addressing a meeting regarding the preparations for the district-level Independence Day function to be held at the Police Lines Ground,...
article-image
पंजाब

शक्ति मंदिर होशियारपुर में होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज , कोषाध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के श्रीमुख द्वारा आरम्भ होने जा रही श्री हमुनान कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य शोभायात्रा का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!