केजरीवाल को जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं, देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया – अमित शाह

by

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर आज कहा कि देश में बहुत से लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ‘विशेष सुविधा’ दी है।  एक एजेंसी को दिए साक्षात्कार में गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को न्याय की व्याख्या करने का अधिकार है। वे मानते हैं कि उन्हें जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं है। देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया । झाड़ू को वोट मिलने पर जेल से बाहर आने वाले केजरीवाल के बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का अपमान है। उन्होंने कहा कि उन्हें जमानत देने वाले जजों को विचार करना है कि उन्होंने सही फैसला किया या नहीं। एक व्यक्ति कह रहा है कि चुनाव में जीतने से सुप्रीम कोर्ट दोषी होने के बाद भी उन्हें छोड़ देगा। स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर गृह मंत्री ने कहा कि वे अभी इस मुद्दे में फंसे हुए हैं और उन्हें बाहर निकलना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस देहरा द्वारा शुरू किए गए ‘कानून...
article-image
पंजाब

2027 चुनाव की तैयारी तेज : शिअद ने गठित की 9 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति

सुखबीर बादल ने बलविंदर सिंह भूंदड़ को बनाया चेयरमैन, डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी; पंजाब के विभिन्न वर्गों से सीधे सुझाव लेगी समिति चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ की मुख्यमंत्री सुक्खू सरकार को दो टूक : महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ में स्पष्ट किया है कि वह न तो डरे हैं और न ही झुके हैं. महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ, पालना व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त की दी जानकारी

हरिपुर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर एएम नाथ।चम्बा :  चम्बा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!