4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

by

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से वित्तीय सहायता और कर्ज माफी की मांग की है।

मामले की सूचना मिलने के बाद थाना सदर मानसा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है. वह अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गया है. परिवार के सदस्यों जरनैल सिंह, मक्खन सिंह और निर्मल सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह ने कुछ समय पहले अपना घर बनाने के लिए बैंकों और निजी व्यक्तियों से करीब 4 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

मानसिक तनाव में उठाया कदम : परिजनों के मुताबिक हरपाल सिंह पिछले कुछ समय से कर्ज की किस्तें चुकाने को लेकर काफी परेशान रहता था. परिवार का कहना है कि बढ़ते कर्ज और आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा था. इसी तनाव वजह से उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद परिवार और गांव के लोगों में गहरा दुख है।

परिवार ने सरकार से मांगी मदद : उसकी मौत के बाद अब परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण और कर्ज चुकाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. इसलिए उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की है कि परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और मृतक पर लिया गया पूरा कर्ज माफ किया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

इस मामले में थाना सदर मानसा के एसएचओ जसप्रीत सिंह ने बताया कि गांव नंगल कलां में युवक की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने मृतक की पत्नी जसप्रीत कौर और पिता बलजीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरपाल सिंह कर्ज की समस्या से जूझ रहा था और इसी कारण वह मानसिक रूप से परेशान था. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
पंजाब

पंजाब स्किल डेवलेपमेंट मिशन व एल एंड टी सीएसटीई की ओर से नि:शुल्क कोर्स शुरु : 18-35 वर्ष से कम से कम 10वीं पास नौजवान ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते

होशियारपुर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह ने बताया कि प्रदेश को नौजवानों को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत जरुरतमंद नौजवानों...
article-image
पंजाब

लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु 1 लाख रुपए का चैक सौंपा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए लिटिल किंगडम इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों ने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए 1 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने की दी आज्ञा जिला मजिस्ट्रेट ने , जिले में कोविड-19 से बचाव संबंधी पाबंदियों को 25 फरवरी तक बढ़ाया

75 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं जिले के सभी होटल, बार, रेस्टोरेंट, माल शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, जिम व फिटनेस केंद्र होशियारपुर, 15 फरवरी: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!