पंजाब पुलिस का सिपाही और ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस में पकड़ा : जमानत दिलाने के नाम पर लिए थे 50 हजार

by

कपूरथला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई राजविंदर सिंह और कांस्टेबल बलतेज सिंह को 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये गिरफ्तारियां इंग्लैंड निवासी एक एनआरआई महिला, जो वर्तमान में मुंबई में रहती है, की ओर से मुख्यमंत्री की एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के आधार पर की गई हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार उक्त एएसआई ने शिकायतकर्ता के एनआरआई मित्र को एक मामले में पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के दौरान अदालत से जमानत दिलाने में मदद करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। रिश्वत की रकम लेने के लिए इन पुलिस कर्मियों ने उसे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए भी बाहर भेजा था।

इसके बाद उक्त पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता से उसके दोस्त की अदालती कार्यवाही में मदद करने के लिए पांच हजार रुपये की और मांग की थी, जिसकी शिकायत उसने ऑनलाइन दर्ज कराई थी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए, आरोप सही पाए गए।

इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्यूरो पुलिस स्टेशन जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों को बुधवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप नेता को घर के बाहर गोलियां मार कर किया घायल : अमृतसर के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल

झबाल : ग्रामीण स्तर के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलविंदर सिंह को घर के बाहर कल रैली से लौटते समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां मार कर गंभीर रुप से घायल कर देने...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने विधानसभा में हलके मेंरिक्त पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने चल रहे पंजाब विधान सभा के इजलास दौरान हलके में विभिन्न रिक्त पदों विशेष रूप से पंचायत सचिवों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह में सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा दो दर्जन से अधिक विरासती पेड़ लगाए

गढ़शंकर। सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि. के प्रधान हरवेल सिंह सैनी की अगुआई में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह में मुख्याध्यपक  जसबीर सिंह और शहर के सेवानिवृत्त भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में दो दर्जन...
article-image
पंजाब

जी.टी.यू. एवं पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा किया गहरा शोक व्यक्त

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पंडोरी लधा सिंह के मुख्य अध्यापक रूपिंदर सिंह नागरा का अचानक निधन हो गया। ब्लॉक नेता नरिंदर अजनोहा, अजय कुमार, सुखजीवन सिंह सगली राम और दर्शन कौर आदि...
Translate »
error: Content is protected !!