किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर, अर्ध बेहोशी की हालत में

by
संगरूर । लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई।
सूत्रों के अनुसार, आज तड़के करीब ढाई बजे डल्लेवाल की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। यह स्थिति लगभग एक घंटे तक बनी रही, जिससे मोर्चे पर मौजूद अन्य किसान भी सतर्क हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनकी स्थिति संभालने का प्रयास किया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। वर्तमान में डल्लेवाल अर्ध बेहोशी की स्थिति में हैं और उन्हें पानी तक पचाने में मुश्किल हो रही है।
 किसानों में चिंता का माहौल : डल्लेवाल की बिगड़ती स्थिति ने किसानों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और मोर्चे पर स्थिति को लेकर सतर्क हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक आस्था के साथ पडियार देवता की पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ जोहड़जी का दो सप्ताह तक आयोजित ऐतिहासिक मेला

पट्टा मेहलोग (गिरधारी लाल कश्यप) : बद्दी उपमंडल के ऐतिहासिक धर्मिक स्थल जोहड़ जी साहिब गुरुद्वारा परिसर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे धार्मिक मेले का कौड़ा राक्षस के उद्धार की कथा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या-क्या बदल जाएगा , केजरीवाल के लिए : सैलरी-भत्ते आधे, सुविधाओं में भी कटौती

दिल्ली में अब आतिशी मुख्यमंत्री होंगी. मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. 15 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद...
article-image
पंजाब

पंजाब में लोकतंत्र की आप ने की हत्या : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी निंदा की है। वड़िंग ने आरोप लगाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए माहिलपुर में चल रहे सातवें शिविर में 11 पंचायतों के सरपंचों व पंचों ने ली ट्रेनिंग

माहिलपुर ।  प्रदेशिक ग्रामीण विकास संगठन एवं पंचायती राज मोहाली के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक माहिलपुर की 149 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 कैंपों का शेड्यूल तैयार कर...
Translate »
error: Content is protected !!