किसान मांगों को लेकर चंडीगढ़ धरने में शामिल होने के लिए किर्ती किसान यूनियन का जत्था रवाना

by

गढ़शंकर, 1 सितंबर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान मांगों को लेकर चंडीगढ़ में लगाए जा रहे सात दिवसीय धरने में शामिल होने के लिए किर्ती किसान यूनियन का एक जत्था अड्डा समुंदड़ा से रवाना हुआ। इस दौरान किसानों ने पंजाब एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रेस को जारी बयान में संगठन के जिला सचिव कुलविंदर सिंह चहल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब सरकार किसानों की मांगों को स्वीकार करने के बजाय टालमटोल की नीति अपना रही हैं। सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि लगातार घाटे का व्यवसाय बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी सहित 15 किसान मांगों को लेकर यह धरना लगाया जा रहा है। कुलविंदर सिंह चहल ने सभी किसानों और इंसाफ पसंद लोगों से चंडीगढ़ में लगाए जा रहे धरने में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। इस जत्थे में किर्ती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश सिंह ढेसी, जिला अध्यक्ष जगतार सिंह भिंडर, जिला सचिव कुलविंदर सिंह चाहल, सतनाम सिंह मुखलियाणा, सुखविंदर सिंह, संतोख सिंह अलीपुर, दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नीरज कुमार और संजीव कुमार नशा तस्करों की 61 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 2 लाख रुपये की चल संपत्ति की गई फ्रीज : डीएसपी जसप्रीत सिंह

अब तक गढ़शंकर सब-डिवीजन से 52 युवकों को अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा चुका : डीएसपी जसप्रीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर के गांव हवेली रोड निवासी 2 नशा तस्कर भाइयों...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व वातावरण दिवस वैबीनार करवाया एवं पौधे लगाए

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के लाइफ साइंस विभाग ने प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व वातावरण दिवस मनाते हुए वैबीनार करवाया एवं कालेज कैंप में पौधे...
article-image
पंजाब

LPU हिंसा को अशोक मित्तल ने बताया ‘सोची-समझी साजिश’….. बोले- सोशल मीडिया अफवाहों से भड़काया गया माहौल

चिटकारा यूनिवर्सिटी के घटनाक्रम के 24 घंटे बाद LPU में भी फैली अफवाह; पुलिस दोनों मामलों में सोशल मीडिया की भूमिका की कर रही जांच फगवाड़ा: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हालिया हिंसक विरोध-प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!