नेत्रदान पखवाड़े के तहत एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में लगाया जागरूकता बोर्ड

by

गढ़शंकर , ,1 सितंबर : नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में जागरूकता बोर्ड लगाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने एसडीएम संजीव कुमार के साथ नेत्रदान एवं देहदान को लेकर बैठक भी की। बैठक में डॉ. तरसेम सिंह, चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी, डॉ. लखविंदर कुमार, अध्यक्ष गढ़शंकर यूनिट, भूपिंदर सिंह, महासचिव, राजन मल्हण, कैशियर, रमणदीप सिंह, प्रेस सचिव, कृष्ण पाल, सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट एवं मोटिवेटर तथा हैप्पी सरपंच साधोवाल (राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी) उपस्थित रहे। डॉ. तरसेम सिंह ने बताया कि संस्था अब तक 4,173 लोगों के सफल ऑपरेशन कर उनकी आंखों को रोशनी प्रदान करने में योगदान दे चुकी है। डॉ. लखविंदर कुमार ने देहदान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी और लोगों से इस नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील की। एसडीएम संजीव कुमार ने संस्था को प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान जैसी मानवीय मुहिम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न टीमों और स्वयंसेवकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर 16 में नंगी बिजली की तारें, टूटी सोलर प्लेटें और जर्जर सफाई व्यवस्था से मंडरा रहा हादसे का खतरा

सेक्टर-16डी के निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से की तत्काल कार्रवाई की मांग पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ के सेक्टर-16डी स्थित मकान नंबर 708 से 723 तक के निवासी इन दिनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली में पति ने की पत्नी की हत्या : तीन माह पहले ही हुई थी शादी

एएम नाथ। सोलन :  सोलन के कसौली में एक शख्स द्वारा पत्नी को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मामला कसौली के शनोगी गांव का है यहां पर...
Translate »
error: Content is protected !!