किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में 102946 लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है दो अरब दस करोड़ रुपए : : सोम प्रकाश

by

होशियारपुर 21 मार्च:  केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह, एस.पी श्री अश्वनी कुमार भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने इस दौरान स्कूल शिक्षा विभाग, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, प्रधान मंत्री आवास योजना, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में 102946 लाभार्थियों दो अरब दस करोड़ छह लाख छह हजार रुपए(2,10,06,06,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने नेशनल हाईवेज अथारिटीज के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टांडा- होशियारपुर, होशियारपुर-ऊना राष्ट्रीय मार्ग, दसूहा व मुकेरियां बाईपास के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
श्री सोम प्रकाश ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम को पूरी गंभीरता से लिया जाए, ताकि जरु रतमंद विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि इसी तरह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में 30 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अलग-अलग भलाई योजनाओं का लोग तभी फायदा उठा सकते हैं, जब उनको इन योजनाओं संबंधी जानकारी हो, इस लिए इन योजनाओं के प्रति जागरु कता फैलाना भी संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) ने भरोसा देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, बी.एस.एन.एल, नेशनल हाईवेज अथारिटी, शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं को सुचारु  ढंग से लागू करने, कार्यों में तेजी लाने के अलावा इन योजनाओं के बारे में जागरुकता भी फैलाई जाए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के प्रमुख भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बी.एससी. बी.एड. की 2 छात्राओं ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान किया हासिल

भाव्या और हरमनप्रीत कौर ने पांचवीं बार मेरिट सूची में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी. बी.एड. के पांचवें सेमेस्टर के घोषित...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिल्ड्रन होम के बच्चों व ओल्ड एज होम के सीनियर सिटीजन्स के साथ मनाई दिवाली

बच्चों व बुजुर्गो को दिवाली पर उपहार किए भेंट होशियारपुर, 24 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम में जाकर बच्चों...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की विशेष बैठक आयोजित : गवर्नर आगमन पर भव्य समारोह की तैयारी

होशियारपुर। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की एक विशेष बैठक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान फरवरी माह में क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
Translate »
error: Content is protected !!