किसी भी कॉल, मैसेज और फ्रॉड की कहां होगी शिकायत : सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया

by

चंडीगढ़ : सरकार ने देश में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड की शिकायत के लिए सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आप फोन कॉल, व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए होने वाली किसी भी तरह की ठगी और फ्रॉड के बारे में शिकायत कर सकते हैं।

चक्षु पोर्टल को केंद्रीय दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया है। इस पर कोई भी ऐसे फोन कॉल और संदेशों की शिकायत कर सकेंगे, जिनके जरिए उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी से लेकर सेक्सटॉर्शन तक किए जाने या उसकी आशंका है।

क्या है Chakshu पोर्टल : केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी लॉन्चिंग की है। चक्षु पोर्टल को दूरसंचार विभाग की साइट संचार साथी के जरिए ही एक्सेस किया जा सकगेा। चक्षु पर संदिग्ध फ्रॉड कम्युनिकेशन रिपोर्ट प्रणाली दी गई है। इसमें धोखेबाजों के फोन या व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की जानकारी दी जा सकेगी। नागरिक किसी भी तरह के फ्रॉड के सबूत जैसे स्क्रीनशॉट भी अपलोड कर सकेंगे। उन्हें कॉल या मैसेज आने का समय, तारीख और अन्य उपलब्ध जानकारी लिखनी होगी। अपना नाम और फोन नंबर बताना होगा। उनके फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे बताने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

218 करोड़ की लागत से बनने वाले शहीद ऊधम सिंह मेडिकल कॉलेज व 300 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अलॉट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इसी माह करेंगे निर्माण कार्य की शुरुआतः विधायक ब्रम शंकर जिंपा हर साल 100 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा दाखिला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा...
पंजाब

दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के 141 पदों के लिए उपचुनाव का शेड्यूल जारी, आचार संहिता लागू : मतदान 29 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा

9 पद ग्राम पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य, 2 जिला परिषद सदस्य तथा 112 पंचायत वार्ड सदस्य के पद पर होगा चुनाव एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन...
article-image
पंजाब

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा के नेतृत्व में टीम ने दवाईओं की दुकानों का किया औचक निरीक्षण :  हर दवाई की दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाने अनिवार्य : जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा

गढ़शंकर ।  जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी बलराम लूथरा के नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर सुखवीर चंद ने तहसील गढ़शंकर के ग्रामीण व शहर में दवाईओं की दुकानों का औचक निरीक्ष्ण  किया और नशे से सबंधित प्रतिबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!