दरिंदगी : साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपी शराब के नशे में थे वारदात के वक्त

by

पटियाला : पटियाला में साढ़े 11 साल की बच्ची के अपहरण व गैंगरेप के दोनों आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में थे। पुलिस चौकी बलबेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोनों आरोपियों को पटियाला अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर राजिंदरा अस्पताल में दाखिल पीडित बच्ची की हालत में पहले से सुधार है, लेकिन पुलिस के मुताबिक अभी ठीक होने में समय लगेगा, क्योंकि ब्लीडिंग ज्यादा हुई है।
इस पूरे मामले में खुलासा हुआ है कि पीड़ित बच्ची के साथ चलती कार की पिछली सीट पर पहले आरोपी अमनदीप सिंह ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त दूसरा आरोपी दलबीर सिंह कार चला रहा था। बाद में जब दलबीर सिंह ने दुष्कर्म किया, तो अमनदीप सिंह ने कार को चलाया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान बच्ची काफी रो रही थी और लगातार उसे छोड़ने के लिए गुहार लगा रही थी। लेकिन आरोपी नहीं पसीजे।
एएसआई निशान सिंह के मुताबिक अब तक की पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि शराब के नशे में उनसे यह अपराध हो गया। गौरतलब है कि घर के नजदीक एक विवाह समागम के तहत शनिवार रात को जागो निकाली जा रही थी। जागो देखने के लिए बच्ची भी बाहर आ गई। इसी बीच वहां कार में बैठे दो नौजवानों ने बच्ची के मुंह पर हाथ रखकर उसे अगवा करके उसके साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। लोगों के रोष जताने पर पुलिस ने फुर्ती दिखाते आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी डाली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Narendra Modi Architect of New

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /June 18 :  A press conference praising Prime Minister Narinder Modi’s 12-year administrative tenure was held under the chairmanship of BJP district president Nipun Sharma, with former Union Minister of State Somprakash...
article-image
पंजाब

रहस्यमई स्थिति में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

गढ़शंकर, 17 जून : आज सुबह गांव इब्राहिमुपर नहर के पास से गाड़ियों में से एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति मे शव बरामद हुआ। शव संबंधी सूचना गांव इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

लखीमपुर उतरप्रदेश में शांतमय आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के लड़के लड़के द्वारा गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने की निंदा

गढ़शंकर – सयुक्त किसान मोर्चे द्वारा कारपोरेट घराने के दफ्तर के सामने लगाया गया धरना जो 300वे दिन में पहुंच गया है। इस धरने को संबोधित करते हुए हरभजन सिंह भज्जल, जोगिंदर सिंह कुलेवाल,...
Translate »
error: Content is protected !!