लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

by

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में तैनात है। विजिलेंस ने ASI को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

बताया जा रहा है कि बीड तालाब के रहने वाले शिवराज के बेटे का गांव बहमन तलवंडी के रहने वाले एक युवक के साथ झगड़ा हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलजीत सिंह ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करने और कार्रवाई करने का डर दिखाकर उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। जानकारी के मुताबिक अंत में ये डील 20 हजार रुपए में तय हुई। रिश्वत की मांग से परेशान शिवराज सिंह ने पूरे मामले की शिकायत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से की।जब ये मामला विजिलेंस के पास पहुंचा तो टीम ने ट्रैप लगाकर 2 स रकारी गवाहों के सामने ASI को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ में SIR के बाद 56,218 मतदाता घटे : 5.16 लाख से घटकर 4.60 लाख हुई संख्या,

चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले चंडीगढ़ की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद शहर में मतदाताओं की संख्या 56,218 घट गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी...
article-image
पंजाब

सिकंदरपुर के अखाड़े में गूंजा कुश्ती का जोश : AAP नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, विजेता पहलवान को स्प्लेंडर बाइक व 71 हजार रुपये का नकद इनाम

गढ़शंकर। गांव सिकंदरपुर में आयोजित शानदार कुश्ती दंगल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के दौरान अखाड़े में पहलवानों ने...
article-image
पंजाब

दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस रोकी, रॉड से तोड़ा आगे का शीशा, वीडियो आया सामने

दिल्ली : एएम नाथ। -. मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।...
article-image
पंजाब

शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी लेकिन देश के शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सके : प्रो. जय पाल सिंह

मेंहिंदवानी (गढ़शंकर) लोक बचाओ, गांव बचायों मेंहिंदवानी दुआरा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महिंदवानी में सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नंबरदार दर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!