एक लाख लोगों को रोजगार देने के लिए मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज पहली बैठक : कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व लोगों से 5 साल में 5 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा

by

शिमला : प्रदेश के एक लाख लोगों को रोजगार देने के लिए मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज पहली बैठक होगी। कांग्रेस की 10 गारंटियों में हर साल एक लाख लोगों को रोजगार देने की गारंटी है। सुक्खू सरकार की पहली मंत्रिमंडल की बैठक में इस गारंटी को मंजूरी दी गई है। मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में सब कमेटी का गठन किया है। यह सब कमेटी हिमाचल में एक लाख लोगों को रोजगार देने की संभावनाओं का पता लगाएगी। एक लाख लोगों को रोजगार देने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आज होने वाली बैठक जिन बिंदुओं पर फोकस रहेगी, उनमें मुख्य बिंदु है विभागों में किस कैटेगरी में पदों को भरा जा सकता है। उन पदों को भरने के लिए फाइनेंशियल इंप्लीकेशन्स क्या रहेंगी। बैठक में सचिव कार्मिक और सचिव लेबर एंड एंप्लॉयमेंट भी विशेष रूप से भाग लेंगे। कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व लोगों से 5 साल में 5 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए सुक्खू सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया है। सभी मंत्री अपने-अपने महकमे की समीक्षा बैठकें करके खाली पदों का ब्योरा जुटा रहे हैं। सब कमेटी इन पदों को भरने का रोडमैप तैयार करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों वाली सरकार में मची है बंदरबांट, विकास ठप और मंत्री आपस में भिड़े : जयराम ठाकुर

कुल्लू में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कांग्रेस के ‘भ्रम’ को बेनकाब करने का दिया मंत्र एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में ज्वेलरी शोरूम से डेढ़ लाख की चोरी : शादी की खरीदारी करने आए परिवार को 2 महिलाओं ने बनाया निशाना; CCTV में कैद वारदात

रोहित जसवाल।  अंब । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। शादी के लिए गहने खरीदने पहुंचे एक परिवार के बैग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के बिजली बिलों की बढ़ोतरी पर ध्यान दे सरकार – किसानों के साथ इस तरह की मनमानी नहीं कर सकती है सरकार : जयराम ठाकुर

जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लें मुख्यमंत्री, विपक्ष की माँग को अनदेखा नहीं कर सकती सरकार एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि किसानों के...
हिमाचल प्रदेश

भारी बरसात के चलते आईटीआई काउंसलिंग 22 तक बढ़ाई

ऊना: 20 अगस्त: प्रदेश में भारी बरसात के चलते प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु चयनित सभी प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल करने व फीस जमा करवाने की तिथि को 22...
Translate »
error: Content is protected !!