कीरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन का उद्घाटन जल्द: कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया -नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

नालागढ़ : प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह से फेल रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जिन गारंटियों का लालच दिया था उनमें से एक भी गारंटी को एक साल बाद भी पूरा नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि दून में अभी तक एसडीएम कार्यालय नहीं खोला गया है जबकि जनता की डिमांड पर एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन तक पूर्व में भाजपा सरकार ने कर दी थी जिसे वर्तमान सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल में 12 हजार करोड़ का लोन लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। आपदा के दौरान केंद्र से भरपूर सहयोग मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को कोसा जा रहा है कि आपदा में केंद्र ने कोई सहयोग नही किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस मौके पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा तीसरी बार रिकॉर्ड कायम करने जा रही है।

कीरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन का उद्घाटन जल्द :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नव वर्ष पर हिमाचल में हमेशा पर्यटक आते हैं और सभी का यहां स्वागत है। सब शान्तिपूर्वक माहौल में नए वर्ष का आनंद लें इसलिए क़ानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह बात मंडी में पत्रकारों के बातचीत के दौरान कही। वह आज मंडी में एक निजी शैक्षणिक संस्थान के वार्षिक उत्सव में पहुंचे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जल्दी ही कीरतपुर से सुंदरनगर के बीच बने फ़ोरलेन का विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल से पंगवाल समूदाय मनायेगा जुकारू उत्सव : घाटी में मौसम के खुलने के बाद लोग एक-दूसरे के घरों में जाकर पूछते हैं कुशलक्षेम

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) :   हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में आज भी प्राचीन परंपराएं जिंदा हैं। दुर्गम क्षेत्र पांगी के लोग एक माह तक जुकारू पर्व मनाते हैं।शुक्रवार यानी कल विधिवत रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ जोन छात्राओं की प्रतियोगिता का सीपीएस ने किया शुभारंभ : पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ 01 सितम्बर – मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला कृष्णानगर में बैजनाथ जोन की अंडर – 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता-पिता की भूमिका अहम – गोकुल बुटेल

मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने प्रेसीडेंसी स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत एएम नाथ। शिमला : शिमला के प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आज 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति* एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त...
Translate »
error: Content is protected !!