बैजनाथ जोन छात्राओं की प्रतियोगिता का सीपीएस ने किया शुभारंभ : पढ़ाई के साथ खेलों का भी विशेष महत्व : किशोरी लाल

by
एएम नाथ। बैजनाथ 01 सितम्बर – मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माथ्यमिक पाठशाला कृष्णानगर में बैजनाथ जोन की अंडर – 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में बैजनाथ जोन के 30 विद्यालयों की 261 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो -खो , बैडमिंटन , तथा वॉलीबाल खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए ज्ञान अर्जित करना और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम ज्ञान अर्जित करते हैं और मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेलों में भाग लेना भी जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि पढ़ाई और खेल को नियमित समय दें ताकि सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।
किशोरी लाल ने कहा कि आज खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को अनुशासित रहकर पूर्ण एकाग्रता के साथ खेलों में भाग लेने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से हम जीवन में अनुशासन, समर्पण, एकाग्रता और स्वस्थ प्रतियोगिता जैसे गुण ग्रहण करते हैं। यह सभी गुण हमे जीवन में सफलता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को अपने जीवन का अंग बनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य शशी कुमार ने मुख्यातिथि को शॉल , टोपी, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सीपीएस ने 11 हज़ार रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल ,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, प्रधान ग्राम पंचायत बही बलबीर राणा ,रमेश चड्ढा, कैप्टन जगदीश राणा ,पंजाब सिंह , शशि राणा, रमेश परिहार , जगदीश मेहता, गुलाब राज , शारदा कटोच , सुनीता मेहता , कृष्ण चंद राणा , रणजीत राणा , सीता राम , समीर राणा , राजेश परिहार , अजय गौड़ , रोहित राणा , विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं, प्रतिभागी खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 18 दिसंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना ने आज खड्ड गांव में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने की। इस कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

143 मेधावियों को सीपीएस किशोरी लाल ने वितरित किये टैब : शिक्षा का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 13 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंसल में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इसके पश्चात राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना सज्जण अभी भी फरार : गिरफ्तार आरोपी चार बाइक चुराने और चोरी की दो बाइक खरीदने के मामले में संलिप्त

ऊना। टाहलीवाल से पांच फरवरी को देर रात चोरी बाइक के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चोर गैंग का मुख्य सरगना सज्जण अभी फरार है। गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम...
Translate »
error: Content is protected !!