विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन समोट का किया शिलान्यास

by
निर्माण कार्यों पर लगभग 21 करोड़ की राशि होगी व्यय,   50 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा
आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में जल्द होगा अधिसूचित,  भटियात में कृषि तथा उद्यान के खुलेंगे अनुसंधान केंद्र : कुलदीप सिंह पठानिया
एएम नाथ। चंबा, (समोट) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत समोट कस्बे में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्यों पर लगभग 21 करोड़ की राशि व्यय होगी तथा 18 माह की समय सीमा निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित की गई है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जल्द इस संस्थान को एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने तथा चिकित्सा अधिकारियों के स्वीकृत पदों की संख्या को भी जल्द बढ़ाया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को संस्थान में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन देते हुए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच मशीनरी-उपकरणों को स्थापित करने का भी भरोसा दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि समोट कस्बे तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति एवं सिंचाई तथा मल निकासी योजनाओं पर लगभग 68 करोड़ की धनराशि व्यय करने का प्रावधान रखा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र में दो तरह की एग्रो क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप किसानों-बागबानों की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए कृषि तथा उद्यान के अनुसंधान केंद्र खोले जाना प्रस्तावित हैं।
उन्होंने इस क्षेत्र के पारंपरिक जैविक कृषि उत्पाद लाल चावल, मक्की इत्यादि फसलों से जुड़े किसानों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा अपने संबोधन में दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को लेकर व्यवसयिक पाठ्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय स्तर की सुविधा तथा विदेशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने की भी बात कही।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
विधानसभा अध्यक्ष का इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया को कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वागत संबोधन रखने के साथ स्वास्थ्य केंद्र भवन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति राकेश मोगरा, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी, पंचायत राज्य संस्थाओं के जन् प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एम्बुलेंस मार्ग की रखी आधारशिला…सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है और प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बेहतर सड़क नेटवर्क पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में क्यों नहीं पड़ रहे स्टंट, क्यों नहीं मिल रहा सर्जरी का सामान -व्यवस्था परिर्वतन में क्यों ख़राब है प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था की सेहत : जयराम ठाकुर

हिमाचल में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम...
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 के चलते ड्राईविंग टैस्ट रद्द

ऊना : एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने आज जहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले ड्राईविंग टैस्ट को रद्द कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बेरल में लगभग 06 करोड़ रुपए की योजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण : अर्की विधानसभा क्षेत्र बनेगा विकास का आदर्श – संजय अवस्थी

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!