ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ : प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

by
एएम नाथ। ज्वाली,01 सितम्बर । कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,पलोहड़ा में ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । 1 से 3 सितंबर तक चलने वाली तीन दिवसीय इन प्रतियोगिताओं में 30 स्कूलों के 259 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं,जिसमें वॉलीबॉल,कबड्डी, खो-खो तथा बैडमिंटन के मुकाबले आयोजित होंगे।
प्रो.चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाडियों की डाइट मनी में उल्लेखनीय वृद्धि की है I राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए सरकार ने डाइट मनी को 240 से बढ़ाकर 400 रुपए, जिला स्तर के लिए 300 रुपये और खंड स्तर के लिए 240 रुपए किया है। राज्य से बाहर खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपए किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाले खेल आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली यात्रा सुविधाओं में भी बढ़ौतरी की है।
कृषि मंत्री ने कहा की युवा पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है I उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है, जिनमें स्मार्ट क्लास रूम,ऑडियो-वीडियो विजुअल टीचिंग और खेल जैसी सुविधाएं होंगी।
उन्होंने सरकारी विद्यालयों में बच्चों की घटती
संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर विषय है और स्कूल अध्यापकों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को इस विषय के बारे चिंतन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार ने शून्य विद्यार्थियों वाले स्कूलों को बंद किया है और पांच से कम संख्या वाले विद्यालयों को मर्ज किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिल करवाने पर बल दिया I
कृषि मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छी प्रतिस्पर्धा हो और बच्चे अपने स्कूल,अध्यापकों व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
प्रो. चंद्र कुमार ने स्कूल के स्टेज पर शेड बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल में साइंस ब्लॉक भवन के निर्माण के लिए भी पैसों का प्रावधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए अपनी विधायक निधि से ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने स्कूल में शैक्षणिक, खेल कूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया
इससे पहले,पलोहड़ा स्कूल के प्रिंसिपल सुखदेव जम्वाल तथा स्टाफ ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह,ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र छिंदा, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष विवेक ठाकुर,पलोहड़ा स्कूल के प्रिंसिपल सुखदेव जम्वाल,एसएमसी प्रधान अनूप सिंह,
विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल,अध्यापक, अभिभावक,बच्चे तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से , राहत कार्य जारी, कई लंगर भी प्रभावित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 14 मई को आयोजित होंगे परिसर साक्षात्कार 

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी जैंडोरोईट एसआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ : लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन – राजेश धर्माणी

2.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकापर्ण रोहित भदसाली।  बिलासपुर 19 सितंबर- नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां बोली- मैं रोज मर रही : एक महीने से नहीं किया अग्निवीर का अस्थि-विसर्जन …शहीद के दर्जे पर अड़े -श्रीनगर में हुई मौत

फरीदकोट : अग्निवीर की मौत के लगभग 1 महीने से परिवार ने अस्थियां जल प्रवाह नहीं की हैं। परिवार इस बात को लेकर अड़ा है कि बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!