कोटगढ़ में रिहायशी मकान चढ़ा आग की भेंट, 30 लाख का नुकसान

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला जिला में कोटगढ क्षेत्र के थानेधार में आज सुबह सवेरे एक भीषण अग्निकांड में एक तीन मंजिला रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ कर ख़ाक हो गया।
जानकारी के अनुसार कुमारसैन उपमंडल के बटाउटी गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे स्व. कुलदीप मेहता के मकान में लगी। घर पर उस समय कुलदीप मेहता की पत्नी और बेटा पार्थ मौजूद था। आग भवन की ऊपरी मंजिल से लगी।
इस घटना में मकान की तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। जबकि दूसरी मंजिल को भी आंशिक नुकसान हुआ है।
इससे पहले कि आग दूसरी मंजिल को भी चपेट में लेती, स्थानीय लोगों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में करीब 30 लाख के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला के प्राइवेट पार्ट में डॉक्टर ने डाली शराब की बोतल, 15 साल से लिव इन में रह रहे थे…मामला दर्ज , आरोपी डॉक्टर फरार

लुधियाना :  एक डॉक्टर ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिस्पर्धा के दौर में सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट प्लानिंग भी जरूरी: DC राहुल कुमार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बिलासपुर कॉलेज में करियर काउंसलिंग वर्कशॉप में बोले उपायुक्त एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: युवाओं को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने...
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में दोबारा अलग-अलग संचालित होंगे सीबीएसई और एचपी बोर्ड के स्कूल

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला मुख्यालय हमीरपुर के दोनों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विलय (मर्जर) का निर्णय रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फाइनल रिजल्ट घोषित – एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का : 357 बने कंडक्टर

6 मार्च तक आयोजित किया गया था दस्तावेज मूल्यांकन एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने एचआरटीसी कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। नियुक्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!