कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड टेस्ट जरूरी: डीसी

by
ऊना : वैश्विक महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए उतराखंड राज्य में आयोजित हो रहे कुंभ मेले के संबंध में भारत सरकार द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया यानि एसओपी जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक, दस वर्ष से कम उम्र के बच्चे, मधुमेह रोग, हाईपरटैन्शन, हृदय रोग, स्वास रोग, किडनी रोग से ग्रसित, गर्भवती महिलाओं आदि को कुंभ मेले में न जाने का परामर्श दिया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं व आगंतुकों को निर्धारित प्रपत्र पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कोविड-19 नेगटिव रिपोर्ट 72 घंटों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। कुंभ मेले में आने से पूर्व उतराखंड राज्य सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा और आरोग्य सेतु ऐप हर समय क्रियाशील रखनी होगी।
डीसी राघव शर्मा ने कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं का आहवान किया कि वे सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेला यात्रा से लौटने के उपरांत भी कोविड-19 टेस्टिंग और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना की तैयारियों का डीसी अपूर्व देवगन ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जोगिंदर नगर, 8 मई।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज चौंतड़ा तथा जोगिंदर नगर में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग हॉल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के 17 जिला परिषद वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित : रिकॉर्ड जीत …जिलें ऊना में ठठल-3 जोन से सरबन सिंह 5,479 भारी मतों से सबसे ज्यादा अंतर से की जीत दर्ज

ऊना, 1 जून। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला ऊना के सभी 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*इंदौरा में राहत कार्यों में डटा है प्रशासन और एनडीआरएफ : बाढ़ प्रभावित पंचायतों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद*

एएम नाथ।  इंदौरा, 28 अगस्त। पौंग बांध से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण इंदौरा उपमंडल के निचले क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर डटी हुई हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फ़ील्ड प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

अधिकारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज बचत भवन चंबा में जनगणना-2027 के लिए चंबा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!