मतगणना की तैयारियों का डीसी अपूर्व देवगन ने लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by
जोगिंदर नगर, 8 मई।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज चौंतड़ा तथा जोगिंदर नगर में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम एवं काउंटिंग हॉल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले नगर परिषद जोगिंदर नगर तथा पंचायतीराज के अंतर्गत ब्लॉक चौंतड़ा चुनावों की मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण प्रणाली, बैरिकेडिंग तथा मतगणना हॉल में टेबल व्यवस्था व अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना के दिन सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी तथा बीडीओ चौंतड़ा अनुभव तनवर भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है और इसकी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर गंभीर आरोप, टैक्स चोरी और घोटालों की शिकायत

2005 से वित्तीय हेराफेरी का दावा, कई उच्च पदों तक पहुंची शिकायत FIR, OTS और सस्पेंस खातों पर सवाल—फोरेंसिक जांच की मांग तेज एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस : राज्यपाल ने की शिमला में राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

एएम नाथ । शिमला 15 अप्रैल – प्रदेश में 77वां हिमाचल दिवस आज हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी जिले कांगड़ा में बनेगी  : वॉटर स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज़ का मिलकर संचालन करेंगे प्रशासन और स्थानीय लोग

धर्मशाला, 5 अगस्त। जिला कांगड़ा में वॉटर स्पोर्ट्स तथा उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा एक सोसायटी गठित की जा रही है। ‘डिस्ट्रिक्ट वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की दो साल के कार्यकाल की नाकामयाबियों को लेकर हम जाएंगे जनता के बीच : जयराम ठाकुर

शिमला : विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल को निराशाजनक और नाकामी भरा करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि दो...
Translate »
error: Content is protected !!