हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या घटी : शिक्षा गुणवत्ता में भी गिरावट- वहीं नौवीं दसवीं में ये गिरावट 35 फीसदी रिकॉर्ड

by
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश कालिया, पवन काजल और रणधीर शर्मा के संयुक्त प्रश्न के जवाब में ये जानकारी दी है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की संख्या नहीं घटी है, लेकिन इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल में वर्ष 2003-04 में मिडिल स्कूलों की संख्या 12,404 थी. उस दौरान इन स्कूलों में विद्यार्थियों की एनरोलमेंट 9 लाख 71 हजार 313 लाख थी. लेकिन, वर्तमान में 2023-24 के सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो स्कूलों की संख्या तो उतनी ही है, लेकिन छात्रों की संख्या घटकर 4,29,070 रह गई है। वर्ष 2002-03 में प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात 1:22 था, जिसमें 2023-24 में सुधार हुआ और ये अनुपात 1:11 हो गया है, जो देश में सबसे ज्यादा है. जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षक छात्रों के अनुपात का आंकड़ा 1:3 है. सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट का कारण मूलभूत सुविधाओं की कमी और निजी स्कूलों की आई बाढ़ हैं।
आई गिरावट शिक्षा की गुणवत्ता में 
हिमाचल प्रदेश शिक्षा 2019 तक के क्वालिटी एजुकेशन में दूसरे नंबर पर था. इससे पहले 2016 में गुणात्मक शिक्षा में हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बन गया था. एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (असर) 2016 में हिमाचल ने अन्य राज्यों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में कई सालों तक टॉप-3 राज्यों में हिमाचल का नंबर आता रहा, लेकिन अब शिक्षा स्तर पर पूरे देश में 21वें स्थान पर पहुंच गया है. आठवीं कक्षा का बच्चा दूसरी कक्षा के विषय नहीं पढ़ पा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजीव बिंदल बोले- भाजपा के सत्ता में आते ही लॉटरी होगी बंद : डिनोटिफाई संस्थान खुलेंगे

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सत्ता में आते ही लॉटरी को बंद किया जाएगा। बंद किए गए स्कूल, पटवार सर्किल, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य संस्थायों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने लंबागांव ब्लॉक में विकास कार्यों की हासिल की जानकारी, गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

जयसिंहपुर :  मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने विकास खण्ड लंबागांव के अंतर्गत बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्र की 3 पंचायतों मत्याल, कुडंग और डंडोल में चल रहे विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा स्वच्छता अभियान ऊना, 15 सितंबर: अतिरक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सत्याग्रह से स्वच्छग्रह रथ यात्रा को हरी...
Translate »
error: Content is protected !!