कुकिंग प्रतियोगिता : सरसों का साग, मक्की दी रोटी बनाकर वनीत रही प्रथम

by

गढ़शंकर । अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विद्यार्थियों की कुकिंग प्रतियोगिता प्रिंसीपल डॉ. बलजीत सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा सरसों का साग, मक्की दी रोटी, डोसा, पोहा, सैंडविच, ब्रेड रोल, दही भल्ले, खीर, ढोकला, हलवा और सांभर की किस्में प्रस्तुत की गईं। प्रतियोगी बी.ए. भाग III की वनीत ने साग और मक्की दी रोटी रेसिपी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमए हिस्ट्री की सिमरन और मीना ने दही भल्ले और हलवा बनाकर दूसरा स्थान, बी.ए. पार्ट I की कोमल ने सैंडविच बनाकर दूसरा और बहरावी कॉमर्स के रोहिन ने ब्रेड रोल बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रितु सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
131 । प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सभी विभागों के कच्चे मुलाजि़मों को पक्के करने सम्बन्धी प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी: भारत भूषण आशु

कैबिनेट की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के जल्द आएंगे फैसले गेहूँ की खऱीद सुचारू रूप से जारी, मंडियों में हर किस्म के पुख़्ता प्रबंध पंजाब सरकार ने बारदाने के उचित प्रबंध किए आशु और अरोड़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा पहली अप्रैल से पंजाबियों को लूटने की तैयारी 

प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी का भाग सिंह अटवाल (कनाडा) ने किया कड़ा विरोध- गढ़शंकर, 24 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल से अन्य सहित पंजाबियों को लूटने की तैयारी कर ली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कहर बनकर हमास पर बरस रहा इजरायल : हवाई हमले में पांच की मौत- गाजा में अब तक 42,000 फिलिस्तीनी मारे गए

काहिरा  :  इजरायल गाजा पट्टी में हमास पर कहर बनकर टूट रहा है। लगातार हवाई हमलों से जैसे हमास की कमर टूट गई है। इस कड़ी में रविवार तड़के गाजा मस्जिद पर इजरायली हवाई...
Translate »
error: Content is protected !!