हथियारों से भरा बैग बरामद : 3 एके-47 व 6 खाली मैगजीन, 5 एमपी-5 (मिनी एके-47) व 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल व 6 खाली मैगजीन 30 बोर की 100 गोलियां और 5.56 एमएम की 100 गोलियां बैग से बरामद

by

फिरोजपुर : पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने फिरोजपुर से हथियारों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें हथियार और गोला-बारूद था। बीएसएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह बैग ड्रोन के माध्यम से यहां पहुंचाने की संभावना है। फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ की 136 बटालियन की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया था। जिसमे बीएसएफ को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जीरो लाइन के बिल्कुल पास एक बड़ा बैग देखा गया। जिसमें से भारी मात्रा में गोला बारूद भरा हुआ
बैग था हथियारों से भरा हुआ : 3 एके-47 व 6 खाली मैगजीन, 5 एमपी-5 (मिनी एके-47) व 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल व 6 खाली मैगजीन बरामद कीं। इसके अलावा बैग में 30 बोर की 100 गोलियां और 5.56 एमएम की 100 गोलियां बरामद की हैं।
पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर से ध्यान हटा रहा : केंद्रीय एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान अपना ध्यान अब जम्मू-कश्मीर से हटाकर पंजाब की तरफ कर रहा है। जम्मू-कश्मीर में सख्ती बढ़ने के बाद पाक ने यह फैसला लिया है। इसी के कारण पंजाब में आतंकी गतीविधियो फैलाने के लिए पाकिस्तान काफी अधिक फंडिंग करने लगा है। जिसके तहत तस्करी के रूट को अपना कर अब आतंक फैलाने की कोशिश की जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों और कॉलेजों के सत्यापन के लिए तहसील भलाई अफसर गढ़शंकर तजिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में लगाया कैंप

गढ़शंकर। छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों और कॉलेजों के सत्यापन के लिए तहसील भलाई अफसर गढ़शंकर तजिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में बब्बर अकाली खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील...
article-image
पंजाब

अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के खिलाफ दलित संगठनों का विरोध प्रदर्शन

अमृतसर :   गणतंत्र दिवस पर बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के एक व्यक्ति के प्रयास के खिलाफ सोमवार को दलित संगठनों ने अमृतसर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पंजाब...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब में अस्थायी विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा होगा : संधवा

श्री आनंदपुर साहिब : नौवें पातशाह हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पावन शहादत को समर्पित अस्थायी पंजाब विधानसभा का निर्माण 20 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!