कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने ऐतिहासिक तीन दिवसीय पीपलू मेले का किया शुभारंभ

by
एएम नाथ। ऊना 18 जून – कुटलैहड़ के विधायक ने सबसे पहले ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की उसके उसके पश्चात झंडा रस्म को पूरा किया। विधायक द्वारा टमक बजाकर उस रसम को भी पूरा किया। इसके बाद में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारंभ भी विधायक द्वारा किया गया मेले को आकर्षक बनाने के लिए पशु मंडी एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई।
*ये रहे विशेष अतिथि *
मुख्य अतिथि विवेक शर्मा (विक्कू) विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह राणा
विवेक शर्मा ने जिला व प्रदेशवासियों को पीपलू मेले की बधाई दी. विवेक शर्मा ने कहा कि मेले हमारी विरासत है और इसे सहेज कर रखना सभी का कर्तव्य है. उन्होंने बताया कि
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बंगाणा से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर प्रतिवर्ष लगने वाला वार्षिक पिपलू मेला, जहां हमारी धार्मिक आस्था व श्रद्धा का प्रतीक है, तो वहीं प्राचीन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी सदियों से संजोए हुए है. बदलते वक्त के साथ-साथ हमारे प्राचीन मेलों का स्वरूप भले ही बदला हो लेकिन ऐतिहासिक पिपलू मेला आज भी अपनी प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप में कुछ हद तक यथावथ देखा जा सकता है.
*ये है मान्यता*
पिपलू गांव में पीपल के पेड के नीचे शीला के रूप में विराजमान भगवान नरसिंह के दर्शनों के लिए मेला अवधि के दौरान हजारों लोग शिरकत करते हैं तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के अतिरिक्त प्रदेश व प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालु भगवान नरसिंह के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं.
मेले के दौरान जहां स्थानीय लोग अपनी नई फसल को भगवान नरसिंह के चरणों में चढ़ाते हैं तो वहीं भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर धन्य होते हैं.
मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें हिमाचली लोकगायक विशेष प्रस्तुति कलाकार डॉ गगन सिंह, रोहित बोहरा ,कुसुम जस्सी के साथ स्कूली बच्चे और स्थानीय कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
पशु मेले में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे पशु पालकों को विधायक द्वारा समानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा , कांग्रेस सचिव देशराज गोतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा,एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल , बीडीओ सुभाष अत्री, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों से आए विभिन्न विभागों से आए अधिकरी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 भारत लौटे – कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिक रिहा : एयरपोर्ट पर लगाए भारत माता की जय के नारे, पीएम मोदी और कतर के अमीर का किया धन्यवाद

नई दिल्ली  : कतर ने भारत के 8 पूर्व सैनिकों को रिहा कर दिया है. उन्हें इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद भारत सरकार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन -02 : सड़कों पर फिर क्यों किसान? अन्नदाता की क्या हैं मांगें-जानिए

पंजाब से किसानों ने मंगलवार को सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया है। किसानों की अंबाला-शंभू, खनौरी-जींद और डबवाली सीमाओं से दिल्ली की ओर कूच करने की योजना है। शंभू बॉर्डर भारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र मणिमहेश झील में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लगाई डुबकी

एएम नाथ। चम्बा : भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी यानि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस पर सोमवार को एक ओर देश-दुनिया के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा, वहीं इस विशेष पावन अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!