युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

by

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच 5000 रुपए में डील हुई. उसे गेस्ट हाउस में आकर के युवक को मसाज करनी थी.  लेकिन जब लड़की उस युवक के साथ कमरे के अंदर गई, तो उसने उससे 5000 रुपये के अलावा 2,500 रुपए की और डिमांड कर दी. जिसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ. जिसे देखकर पुलिस ने भी अपनी आंखे बंद कर ली.

यह मामला हरियाणा के झाड़सा गांव के पास का है. जहां के गेस्ट हाउस में 23 साल की लड़की के साथ युवक ने पहले बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसी आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मसाज करने वाली लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जिसे अनिल पहल ने शनिवार शाम गेस्ट हाउस में बुलाया था.

पुलिस ने बताया कि अनिल की उम्र 40 साल है. उसने पूछताछ में बताया है कि लड़की ज्यादा पैसे मांग रही थी, जिसे लेकर उससे तीखी बहस हो गई और उसने लड़की की हत्या कर दी. अधिकारियों ने कहा कि शनिवार देर रात गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक लड़की का शव पड़े होने की सूचना मिली.

पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पहल ने बताया कि वह दिल्ली में ‘कस्टम ब्रोकर’ के रूप में काम करता है. उसने 6 सितंबर को दो दिन के लिए गेस्ट हाउस में एक कमरा बुक किया था. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पहल ने दावा किया कि उसने शनिवार को 5,000 रुपये में मसाज करने वाली लड़की की सेवाएं ऑनलाइन बुक की थीं, लेकिन लड़की ने 2,500 रुपये अधिक मांगे. उन्होंने बताया कि पहल पर बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर...
article-image
पंजाब

लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे, हालातों का लिया जायजा*

-अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव और शहर के बीच जल्द संपर्क स्थापित किया जाए होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण गांव बस्सी गुलाम हुसैन को होशियारपुर शहर से जोडऩे...
article-image
पंजाब

कबड्डी में छात्र व छात्राओं के वर्ग में नव आदर्श स्कूल कड़ूवाना रहा विजेता : रोटरी क्लब की ओर से कराई गई कबड्डी प्रतियोगिता

बद्दी, 4 फरवरी (तारा) : रोटरी क्लब की ओर से कराई गई छात्र व छात्राओं की अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में नव आदर्श स्कूल कड़ूवाना ने जीत दर्ज की। बद्दी के दशहरा मैदान में...
article-image
पंजाब

पार्षद रनजीत सिंह लक्की दुवारा तीन बसें भगवान वाल्मीकि तीरथ के लिए भेजने पर बार्ड वासियों ने लक्की को किया सम्मानित

नंगल : स्थानीय  बीएसडब्ल्ई  मुहल्लें की और से  भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा एवं स्त्री सभा की ओर से  पार्षद रनजीत सिंह लक्की व यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंद जी को भगवान वाल्मीकि जी की...
Translate »
error: Content is protected !!