व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 23 मार्च: वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार धर्मशाला स्थित होटल कुणाल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए के महान शहीदों को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनकी शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आज हम सभी का कर्तव्य है कि उनके सपनों के भारत को मजबूत बनाए रखें।
मनोज कुमार ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने गांवों की वास्तविक समस्याओं को नजदीक से देखा और समझा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में किसानों, बागवानों, पशुपालकों, भेड़पालकों और विशेष रूप से गद्दी समुदाय की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय का भेड़पालन व्यवसाय केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को 14 बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा था, जिसमें भेड़पालकों की मूलभूत समस्याओं और उनके समाधान का उल्लेख किया गया था।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मात्र 10-11 महीनों के भीतर ऊन के समर्थन मूल्य में 30 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी कर इसे 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गद्दी समुदाय के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है और इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
इसके अतिरिक्त, सरकार ने ऊन की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए बजट में 2 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है, जिससे यदि बाजार में कीमत कम होती है तो भेड़पालकों को नुकसान न उठाना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1970 से लंबित भेड़-बकरी परमिट की समस्या को भी सरकार गंभीरता से सुलझाने जा रही है, जिससे नए युवाओं को इस व्यवसाय में आने का अवसर मिलेगा और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भेड़पालकों के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से एक व्यापक और दूरदर्शी प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया गया है, जिसमें भेड़पालकों के लिए 10 लाख रुपये का जीवन बीमा मिल पाएगा, जिससे जोखिम भरे क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा बाॅर्डर क्षेत्रों में जाने वाले भेड़पालकों को 20 हजार रुपये प्रति वर्ष तथा अन्य क्षेत्रों में जाने वालों को 10 हजार रुपये प्रति वर्ष का वार्षिक प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही गद्दी नस्ल के कुत्तों एवं स्थानीय बकरी प्रजातियों के संरक्षण हेतु विशेष योजनाएं चलाई जायेंगी। भेड़पालकों के माइग्रेटरी ट्रैकों का विकास किया जायेगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इको-टूरिज्म के तहत शेल्टर निर्माण किया जाएगा, जिससे भेड़पालकों और पर्यटकों दोनों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आॅर्गेनिक मीट एवं डेयरी उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल डेटा कलेक्शन की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने भेड़-बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती है, जिससे इन घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि माइग्रेटरी रूट्स पर प्लांटेशन कार्यों को लेकर भी सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य केवल शासन करना नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन लाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में और भी बड़े और प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, जिससे भेड़पालन व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी और गद्दी समुदाय का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। सरकार के इन प्रयासों से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपरा और संस्कृति भी सुरक्षित एवं संरक्षित रहेगी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ अभियान को हिमाचल प्रदेश में बनाया जाएगा जन आन्दोलन- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आन्दोलन बनाया जाएगा। इस आन्दोलन में प्रदेश के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डायरिया प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री : शार्ट टर्म टेंडर के जरिए तीनों योजनाओं के लिए एक ही ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र तैयार किया जाएगा

हमीरपुर : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को अचानक हमीरपुर का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने पहले सलासी में जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। उनके साथ मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत सुक्खू सरकार की नाकामी : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार और माफिया राज पर जनता का करारा प्रहार मुख्यमंत्री झूठे, उन पर मंत्री भी नहीं करते यकीन, ममता बनर्जी जैसी है सुक्खू की हालत एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संवेदनशील सरकार का बड़ा फैसला : दुख की घड़ी में बनी सहारा, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 परिवारों को अनुकंपा आधार पर दी नौकरी

एएम नाथ। धर्मशाला : जब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है, तब सबसे बड़ी जरूरत सहारे की होती है। ऐसे कठिन समय में हिमाचल प्रदेश की संवेदनशील सरकार ने तीन परिवारों को संबल...
Translate »
error: Content is protected !!