हैम रेडियो- आपातकालीन स्थितियों व आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार विषय पर कार्यशाला शुरू

by
एएम नाथ। मंडी, 23 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के संयुक्त तत्वावधान में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र, मंडी में “हैम (HAM) रेडियो – आपातकालीन स्थितियों और आपदाओं के दौरान वैकल्पिक संचार” विषय पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ। शुभारंभ सत्र में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।May be an image of studying, crowd and text
23 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति के रूप में केंद्रीय संचार विभाग के सेवानिवृत्त डीडीजी वी.के. आर्य एवं दिल्ली हैम रेडियो संस्थान की सचिव कुसुम उपस्थित रहीं।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को हैम रेडियो में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हुए उनके परिचालन कौशल में निखार लाना और आपातकालीन संचार प्रणालियों को मज़बूत करना है। हैम रेडियो आपदाओं के दौरान पारंपरिक नेटवर्क के विफल होने पर एक विश्वसनीय वैकल्पिक संचार प्रणाली के रूप में कार्य करता है। आपातकालीन स्थिति एवं आपदाओं के दौरान संचार माध्यमों को सक्रिय रखना बड़ी चुनौती रहती है। विशेषतौर पर पारपंरिक संचार माध्यमों में व्यावधान इत्यादि की स्थिति में हैम रेडियो जैसे माध्यम सूचना सम्प्रेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडी, लाहौल-स्पिति, बिलासपुर, कुल्लू और हमीरपुर इत्यादि जिलों से ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह रक्षक वाहिनी, अग्निशमन सेवाएँ, पुलिस (सीटीएस), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों, राजस्व विभाग, सामुदायिक रेडियो ऑपरेटर, डीआईएजी और आपदा मित्र स्वयं सेवकों सहित विभिन्न विभागों और एजेंसियों के लगभग 70 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
प्रारंभिक सत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक नरेंद्र कैथ भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योगों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के इंडस्ट्रीलिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें विभिन्न मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बुटेल ने किया 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन : सुक्खू सरकार ने शिक्षा में दी नईं दिशा : आशीष बुटेल

पालमपुर, 17 अक्तूबर – मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ में शिक्षण संस्थानों एक्स्ट्रा को-क्यूरीकुलर एक्टिविटी को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाकर, इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 नवंबर को होगी वोटिंग, 18,19,20 अक्तूबर को दाखिल होंगे नामांकन : पंचायतों में उपचुनावों के लिए 18 तक मतदान केंद्रो की सूची होगी जारी: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 9 अक्तूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में पंचायती राज संस्थाओं की रिक्त सीटों के लिए 18, 19 और 20 अक्तूबर को प्रातः 11 से सायं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास : माॅक ड्रिल से आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आती है जागरूकता – महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 जून – राज्य स्तर पर आयोजित माॅक ड्रिल पूर्वाभ्यास के तहत जिला ऊना के पांचों उपमंडलों में माॅक ड्रिल अभ्यास किया गया। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमंडल ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!