वैस्ट एनक्लेव सोसायटी ने सरबत की भलाई के लिए श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया

by
होशियारपुर / दलजीत अजनोहा  :   वैस्ट एनक्लेव सोसायटी होशियारपुर की तरफ से प्रधान गौरव शर्मा की अध्यक्षता में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित, नववर्ष तथा शहर की सुख समिद्ध के लिए श्री सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया। इस मौके पर श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग उपरांत रागी ढाडी जत्थों ने संगतों को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। इस अवसर पर डीएसपी बलविंदर सिंह जौड़ा ने विशेष तौर पर पहुंचकर सभी को नववर्ष व गुरु पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर डीएसपी बलविंदर सिंह जौड़ा ने सोसायटी की तरफ से करवाए गए धार्मिक कार्यक्रम की सराहना की और सभी के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर संगतों के लिए लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर विक्रम शर्मा, मनोज कनेडी, अश्वनी शर्मा,गुरपाल सहोता, अशोक पाठक, नवीनपाल सिंह, सतपाल ढींगरा, रविंदर डडवाल, विवेक सिंह, रामपाल ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह, प्रिंस सिंह, रिकी सिंह आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी में विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रगति का लिया जायजा, विभागाध्यक्षों संग बैठक जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर, मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा (पांगी) : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़के किनारे खड़ी कार में महिला थी निर्वस्त्र : पुलिस कांस्टेबल कर रहा था उसके साथ….वीडियो हो गया….

राजस्थान के जालौर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हर किसी को हिला कर रख देगी। अगर आपकी सुरक्षा करने वाला ही आपको हानी पहुंचाने लगे तो फिर विश्वास किस पर करेंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
Translate »
error: Content is protected !!