आगामी 6 दिसम्बर को गृह रक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस समारोह शिमला में : कुशल चंद

by

एएम नाथ। चम्बा : गृह रक्षा विभाग द्वारा अपना 63वां गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह 6 दिसम्बर 2025 को शिमला में केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान सरंघीण में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। यह आयोजन उन सभी गृह रक्षकों स्वंय सेवकों की निष्ठा अनुशासन और देश व प्रदेश की सेवा भावनाओं को समर्पित है जो निरंतर समाज की सुरक्षा, शान्ति एवं आपदा प्रबन्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। यह जानकारी आदेशक गृह रक्षा आठवीं वाहिनी चम्बा कुशल चन्द ने आज यहां दी।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए विभाग की कमाण्डेंट जरनल सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने सभी वाहिनीयों को यह निर्देश जारी किये हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच में जाकर विभाग के द्वारा दिये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान बारे प्रचार व प्रसार करें ताकि सभी लोग एक संगठन के कार्यों व उपलब्धियों बारे भली भांति जान सके।
कुशल चन्द ने बताया कि गृह रक्षा विभाग, पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियन्त्रण महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा आपदा के समय लोगों के जान माल की सुरक्षा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है इसके साथ-साथ लोगों में पर्यावरण के बारे में जागरूकता, पौधारोपण, नशा निवारण व स्वच्छता बारे लोगो को समय-समय पर जागरूक करने में अपना योगदान दे रहा है।
उन्होंने बताया कि गृह रक्षा विभाग द्वारा आपदा प्रबन्धन के तहत जिला चम्बा के स्कूलों व उद्योगों में जाकर लोगों को जान माल की सुरक्षा बारे जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस वर्ष जिला चम्बा में गृह रक्षा विभाग व अग्नि शमन विभाग की समस्त इकाईयों द्वारा 70 स्वच्छता अभियान, 99 जन जागरूकता कार्यक्रम व 184 आपदा प्रबन्धन माक ड्रिल करवाई गई। जिसमें 21553 लोगों व स्कूली बच्चों को आपदा प्रबन्धन व अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
इसके अतिरिक्त चम्बा के विभिन्न फायर स्टेशनों/चौकियों द्वारा अग्नि सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देकर करोड़ों रुपए की सम्पति को बचाया गया, इसके साथ-साथ 34 लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया गया व 22 पशुधन को भी बचाया गया।
आदेशक गृह रक्षा आठवीं वाहिनी चंबा ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी अपनी कार्य कुशलता और क्षमता को और ज्यादा बढ़ाते हुए प्रदेश पर आने वाली हर आपदा में प्रदेश व नागरिकों की सुरक्षा के लिए ढाल बनकर अपने कर्तव्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशित : 8 सितंबर तक मतदान केंद्रों की सूचियां निरीक्षण के लिए नि:शुल्क उपलब्ध – अपूर्व देवगन

चंबा , 2 सितंबर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के अनुसरण में संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मुख्यमंत्री नहीं, ‘झूठमंत्री’ की तरह कर रहे हैं काम, गिरा रहे हैं पद की गरिमा : जयराम ठाकुर

राष्ट्रगान के अपमान के झूठ के मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव कहा, ज़रूरत पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाज़ा खटखटाएगी भाजपा पालमपुर में इलाज के अभाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पेशल टास्क फोर्स ने नूरपुर के जसूर में 223 ग्राम चिट्टा किया बरामद : 3 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। जसूर/ नूरपुर : पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि जिला कांगड़ा के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जसूर स्थित शास्त्री औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के समीप तीन संदिग्ध व्यक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!