वीरभद्र सिंह की जयंती पर शिमला में लगेगी प्रतिमा : रिज मैदान में होगा भव्य समारोह

by

एएम नाथ । शिमला :  छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर 23 जून को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में उनकी प्रतिमा का अनावरण एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह के रूप में किया जाएगा।

यह जानकारी राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा लेकिन फाउंडेशन इसे विशेष और यादगार बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। इस आयोजन में न केवल हिमाचल, बल्कि अन्य राज्यों से भी वीरभद्र सिंह के समर्थकों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं को भी विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित फाउंडेशन की पहली आम सभा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा अनावरण नहीं बल्कि प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक चेतना में वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करने का अवसर होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए रिज मैदान में प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी।

उन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व-मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजीव शुक्ला और रजनी पाटिल-का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस निर्णय को समर्थन दिया।

विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक संस्था है और इसमें समाज के हर वर्ग का स्वागत है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के व्यक्तित्व और कार्यों ने राजनीति से परे जाकर सभी को प्रभावित किया, और आज भी वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और विशेषकर युवाओं के उत्थान पर केंद्रित रहेगा।

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और आदर्श आज भी जीवंत हैं और आगे भी मार्गदर्शन करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की बैठक के दौरान आगामी 23 जून के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। यह निर्णय लिया गया कि 15 जून को फाउंडेशन की एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा और अतिथि सत्कार, मंच संचालन, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने एमसीएच सेंटर ऊना का किया औचक निरीक्षण : प्रबंधन को देखभाल सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिए दिशा-निर्देश

ऊना, 3 अप्रैल – उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) ऊना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां माताओं व बच्चों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 जुलाई तक जिला चंबा में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान : उपायुक्त

चंबा, 10 जुलाई :जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने 11 जुलाई तक जिला के समस्त सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, कॉलेज, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत बोर्ड को अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!