कुफरी में एक दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन : यातायात नियमों का पालन करें सभी पर्यटक – DC अनुपम कश्यप

by
एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी के नेतृत्व में रविवार को कुफरी में एक दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। सर्दियों में देश दुनिया से पर्यटक यहां घूमने आते है।ऐसे में यातायात नियमों के पालन को लेकर पर्यटकों को जागरूक करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि सीट बेल्ट, निर्धारित स्पीड, कार से सम्बन्धित सभी सही दस्तावेज, नशे में वाहन न चलाने, सन रुफ से बाहर न निकला आदि नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि अगर पर्यटक किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करते हैं तो वह जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते है।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान बचाव कार्यों में आमजन को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। इस तरह के पुनीत कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के समय वीडियो बनाने या फोटो खींचने से परहेज करना चाहिए और घायल की मदद करनी चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
***इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की चेकिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि इस दौरान इंटरसेप्टर का सहयोग भी लिया गया। हिमाचल प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसर्फोमेशन परियोजना के तहत विश्व बैंक की मदद से इन वाहनों को खरीदा गया है। यह वाहन सड़क सुरक्षा बढ़ाने, यातायात व्यवस्था सुधारने और अपराधों से निपटने के लिए, डेवलपर रडार, एल्को सेंसर, ब्लैक ग्लास डिटेक्ट सिस्टम, फ्लैशर डिटेक्टर सिस्टम, जीपीएस और सीसीटीवी से लैस हैं ताकि वह रात में भी गश्त कर सकें और सबूत इकट्ठा कर सकें, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ी है और वह अब रात की गश्त और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए इन इंटरसेप्टर वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे लोगों की लिस्ट जारी, 5 PGI रेफर- एक की मौत 9 लापता

एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :बद्दी फैक्ट्री में आग में झुलसे और घायल 30 लोगों की लिस्ट जारी जो अभी सभी उपचाराधीन हैं।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बद्दी के समीप झाड़माजरी में एक कैमिकल फैक्ट्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 कांग्रेस सरकार रोज़गार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

 सराज :    पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  सरकार पर निशाना साधा है l जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही प्रदेश सरकार: केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज हिम ऊर्जा के अधिकारियों के साथ ग्रीन पंचायत योजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित, शराब का सेवन करने के आरोप: एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाने का किया था औचक निरीक्षण

नादौन : नादौन के एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों का हेडक्वार्टर हमीरपुर फिक्स कर उन्हें लाइन हाजिर किया है। एसपी...
Translate »
error: Content is protected !!