युवाओं की बात को सुने और गेस्ट टीचर पॉलिसी वापस ले सरकार – जो वादा था सरकार निभाए और युवाओं को पक्की नौकरी दे : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। जब जो मन में आए उसे पॉलिसी बनाकर प्रदेश के ऊपर नहीं थोपा जा सकता। सरकार अपनी तानाशाही से बाज आए और अपने वादे के मुताबिक गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस ले। सुक्कू सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी न सिर्फ युवाओं बल्कि छात्रों के लिए भी घातक है। सरकार ने जो वादा किया था वह निभाए और युवाओं को पक्की नौकरी दे। अब तक सरकार के नुमाइंदों द्वारा विभिन्न प्लेटफार्म पर गेस्ट टीचर पॉलिसी को लेकर जिस तरीके की बातें की गई है उससे यह स्पष्ट है कि यह पॉलिसी एक बार फिर से पूरे देश में हिमाचल प्रदेश की किरकिरी कराएगा। इसलिए अभी समय है सरकार बिना प्रदेश की किरकिरी करवाए युवाओं के भविष्य विरोधी, छात्रों की शिक्षा विरोधी और प्रदेश की छवि खराब करने वाली पॉलिसी को वापस ले।
जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री भले ही इस पॉलिसी गुणगान करें, प्रदेश में घूम-घूम कर इसे अपनी उपलब्धि और मास्टर स्ट्रोक बताएं लेकिन यह पॉलिसी सुक्खू सरकार द्वारा अब तक उठाए गए सभी जन विरोधी कदमों में सबसे बड़ा कदम है। जो युवाओं के वर्तमान के साथ-साथ नौनिहालों का भविष्य भी खराब करेगा। अगर यह पॉलिसी इतनी ही कारगर और जनहितकारी होती तो इस पॉलिसी के विरोध में प्रदेश के लोग सड़कों पर नहीं होते। इस पॉलिसी के विरोध में छात्रों के अभिभावक सड़कों पर नहीं होते। पॉलिसी के विरोध में प्रदेश के युवा सड़कों पर नहीं होते। पॉलिसी के विरोध में प्रदेश के छात्र संगठन, सामाजिक संगठन सड़कों पर नहीं होते। 75 लाख की आबादी में से हिमाचल के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा प्रदेश का एक भी व्यक्ति में यदि इस पॉलिसी की प्रशंसा की हो तो सरकार बताए। सुक्खू सरकार की गेस्ट टीचर पॉलिसी किसी भी स्थिति में स्वीकार करने योग्य नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार अब प्रदेश के लोगों को बरगलाना बंद करें और जनहित में काम करना शुरू कर दे। मंचों से खड़े होकर बड़ी-बड़ी बातें करना छोड़े और प्रदेश के लोगों के बारे में सोचे। सरकार के खिलाफ मात्र 2 साल के कार्यकाल में ही प्रदेश के लोग इस कदर सड़कों पर हैं तो यह हालत प्रदेश के लिए भी सही नहीं है। सरकार जमीनी हकीकत को समझे, जनता के मुद्दों को जाने और उनका निस्तारण करे। अगर मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वह और उनका पूरा मंत्रिमंडल झूठ की दुकान पर अपने पकवान बेचे तो अब यह हो नहीं सकता। काठ की हांडी सिर्फ एक बार चढ़ती है और वह पिछले विधानसभा चुनाव में चढ़ गई है। जब हर साल एक लाख नौकरियां और 5 साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आए हो तो अपने वादे निभाओ और लोगों को नौकरियां दो। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता रोजगार के लिए दी थी झूठ के कारोबार के लिए नहीं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंचों से खड़े होकर झूठ बोलने से न सरकार का भला होना ना प्रदेश के लोगों का। मुख्यमंत्री यह भी न भूले कि प्रदेश के लोगों को सरकारी और प्राइवेट नौकरी, कच्ची और पक्की नौकरी, 58 साल वाली नौकरी और 1 घंटे वाली नौकरी के बीच का अंतर पता है। अतः उनसे निवेदन है कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा का भी ख्याल रखें और झूठ बोलने से बचे। भारतीय जनता पार्टी घंटे के हिसाब से स्कूलों में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर पॉलिसी का विरोध करती है। सरकार के लोग और कांग्रेस पार्टी के नेता 20 जनवरी 2024 को गेस्ट टीचर पॉलिसी को लेकर प्रदेश के युवाओं और विपक्ष को को दिए गए आश्वाशन को याद करें और गेस्ट टीचर पॉलिसी जैसे जनविरोधी फैसले को जल्दी से जल्दी वापस ले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा : विश्व रेडक्राॅस दिवस पर बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम 8 मई को

तैयारियों को लेकर ज़िला रेडक्राॅस सोसाइटी की बैठक आयोजित ऊना 1 मई: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें लोगों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के “युवा पुरस्कार–2024” के लिए हरलीन कौर चयनित

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 20 मई : चंडीगढ़ साहित्य अकेडमी  ने हरलीन कौर  को उनकी अंग्रेज़ी कविता संग्रह “Eternal Whispers: Songs of the Soul” के लिए प्रतिष्ठित “युवा पुरस्कार–2024” हेतु चयनित किया है। हरलीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमएमवीवाई लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी और रिपोर्टिंग पर हुआ मंथन

PMMVY एवं पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चंबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जिले भर के 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण में भाग हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचे PMMVY का...
Translate »
error: Content is protected !!