कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुन्ता में लाइब्रेरी का किया शुभारंभ : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

by
एएम नाथ। सिहुन्ता (चंबा ) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुन्ता में ज़िला  प्रशासन द्वारा संचालित लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।   उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के शुरू होने से विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की  तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लाइब्रेरी में  सभी आवश्यक  सुविधाओं को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। भाटियात विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर  विभिन्न शिक्षण संस्थानों को  स्तरोन्नत   किया जा रहा है  तथा इनकी  बेहतर अवसंरचना   निर्माण की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  वर्तमान सरकार के इस अल्प कार्यकाल के दौरान ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अधिकांश शिक्षकों के पदों को भरा गया है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में असुविधाओं  का  सामना न करना पड़े।
विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद,  उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मनोज महाजन, एसडीएम पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान अनिल कुमार सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपग्रेड करें प्रशिक्षणार्थी: राजेश धर्माणी

आईटीआई बिलासपुर में जल रक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 03 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र – जिला निर्वाचन अधिकारी

मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  शिमला 19 सितंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला बिलासपुर के विकास के लिए 1625.83 करोड़ रूपए की ऋण क्षमता निर्धारित, नाबार्ड का ऋण रोडमैप किया जारी

डीसी राहुल कुमार ने नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना का किया विमोचन एएम नाथ । बिलासपुर, 29 जनवरी: जिला बिलासपुर की आर्थिक प्रगति और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त राहुल...
Translate »
error: Content is protected !!