खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी तीसरे सेमेस्टर के नॉन मेडिकल ग्रुप में छात्र रवि सीहरा ने 81.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, सोहांनी ने 74.1 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान तथा सिमरनदीप कौर ने 51 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। बीएससी तीसरे सेमेस्टर के मैडिकल ग्रुप में किरनदीप कौर ने 77.1 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, कुलदीप कौर ने 63.9 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और प्रभनूर कौर ने 59 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बीए तीसरे सेमेस्टर के परिणाम में हिमांशी शर्मा ने 82.25 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान, दिव्या प्रभाकर ने 68 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और हरप्रीत कौर ने 66 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बेहतरीन नतीजों के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी।
फोटो : अग्रणी रहे विधार्थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BJP Leader Hoists Flag in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.26 : Hoshiarpur’s New Shastri Nagar locality celebrated Republic Day on January 26 with great enthusiasm, love, and devotion. On this occasion, BJP district vice-president Advocate DS Bagi specially attended and hoisted the...
article-image
पंजाब

BSF ने एक को किया ढेर, 24 गिरफ्तार : पंजाब सरहद से भारत में घुस रहे थे पाकिस्तानी घुसपैठिए

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज मंगलवार (6 अगस्त) को बताया कि इस साल 31 जुलाई तक पंजाब सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया और 24 को पकड़ लिया। BSF...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स नेताओं ने अस्थायी टीचर्स पर संगरुर में किये लाठीचार्ज की निंदा की

गढ़शंकर :3 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के गढ़शंकर ब्लाक की मासिक मीटिंग सरुप चंद तहसील महासचिव की प्रधानगी में गांधी पार्क गढ़शंकर में बुलाई गई। मीटिंग में पहले मुलाजम व पेंशनर्स राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!