दो नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार : बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए थे

by

चंडीगढ़। बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए दो नाबालिग वहां से फरार हो गए। दोनों को गुरुवार को ही धनास से काबू किया गया था। दोनों ही धनास के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 17 साल है।  सेक्टर-11 पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, वहीं पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। सारंगपुर थाने के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को पुलिस की एक टीम धनास के सामुदायिक भवन के पास गश्त पर थी।

बुलेट बाइक पर घूम रहे थे दोनों नाबालिग  :   ये दोनों नाबालिग बुलेट बाइक पर वहां घूम रहे थे। पुलिस को संदिग्ध नजर आए तो दोनों को रोककर पूछताछ की गई। वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाइक की जांच करने पर पता चला कि उस पर फर्जी नंबर लगाया हुआ था।  गहन जांच करने के बाद पता चला कि वह बाइक दिसंबर 2023 में पंचकूला के मनसा देवी काम्पलेक्स से चुराई गई थी। पुलिस ने दोनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जहां से उनको सेक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

चकमा देकर हुए फरार :  दोनों आरोपितों के मामले से संबंधित कार्रवाई के लिए शुक्रवार सुबह उन्हें बाल सुधार गृह से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान वे कर्मचारियों को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर-11 थाना पुलिस और सारंगपुर थाना पुलिस को दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल कर रहा नशा …पुलिस ने कोर्ट में पेश किया चालान

नई दिल्ली : नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह नशे का आदि हो गया है। आरोप है कि...
article-image
पंजाब

Century Plyboards Leads in Social

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /April 6 : Century Plyboards (India) Limited, widely known for its excellent quality and world-class products, is also playing a significant role in social responsibility initiatives. Providing details, Deputy General Manager...
article-image
पंजाब

गांव भज्जलां में कामरेड रमेश सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि

गढ़शंकर:  गांव भज्जलां  में इस दुनिया को अलविदा कह गए  कामरेड रमेश सिंह को आज उनके पैतृक गांव भज्जलां में आयोजित श्रद्धांजलि समागम में  विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।   इस मौके...
article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े दुकान पर फायरिंग ! बिना नंबर प्लेट बुल्ट मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश युवकों ने फायर करने का किया प्रयास

नवांशहर : शहर के मूसापुर रोड़ पर बाबा बालक नाथ मंदिर की बैक साईड पर घनी आबादी वाले मोहल्ले में स्थित वर्मा कलेक्शन शॉप पर आज बिना नंबर प्लेट बुल्ट मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश...
Translate »
error: Content is protected !!