कृपाण मारकर हत्या की थी कमल कौर की : 2 आरोपी गिरफ्तार… क्या थी वजह?

by

बठिंडा : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और इंस्टाग्राम पर विवादित रील अपलोड करने वाली कंचन कुमारी उर्फ कमलजीत कौर का 10 जून को एक कार से शव बरामद हुआ।

पुलिस को आदेश अस्पताल की कार पार्किंग में कमल कौर का शव गली हुई अवस्था में मिला। जिससे आशंका जताई गई कि हत्या काफी समय पहले की गई है। इस मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बठिंडा पुलिस ने कमलजीत कौर की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके साथ एक और व्यक्ति था, जो फिलहाल फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने वाले निहंग सिंह हैं, जो की अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली खबर के अनुसार, कमलजीत कौर ने उनकी दाढ़ी पर हाथ डाला था जिसके चलते उन्होंने उसकी कार में ही कृपाण मारकर हत्या कर दी और लाश को कार में डालकर अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर फरार हो गए।

बुधवार को मिला था शव :  कंचन कुमारी का शव बुधवार देर शाम बठिंडा-भुच्चो रोड पर स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की कार पार्किंग में खड़ी एक कार से बरामद किया गया है। कार बीती 10 जून की सुबह एक सिख युवक द्वारा पार्किंग में खड़ी कर भाग गया, जबकि लाश का पता 11 जून की शाम करीब आठ बजे तब चला, जब कार से बदबूू आने लगी।

जिसके बाद पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया और उनकी देखरेख में कार खोली गई। कार की पिछली सीट पर कंचन कुमारी की लाश पड़ी हुई थी, जिसे काफी गंदगी बदबू आ रही थी।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह व थाना कैंट पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के सहारा जनसेवा की टीम की मदद से बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की मोर्चरी में पहुंचाई गई। शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि हत्या दो दिन पहले की गई हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SP ने एक-एक करके खोले राज -पंचकूला हत्याकांड: 7 शवों का निकला देहरादून से गहरा नाता

देहरादून : पंचकूला में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा कथित आत्महत्या के मामले पर, देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि परिवार कुछ समय के लिए कौलगढ़ में किराए के...
article-image
पंजाब

समाजसेवी मनी झल्ली को सदमा,  एनआरआई पिता का निधन : आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग एंव रस्म पगड़ी 30 दिसंबर को

गढ़शंकर, 23 दिसंबर : समाजसेवी मनी झल्ली को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके एनआरआई पिता कमल देव का निधन हो गया। कमल देव भारत आए हुए थे और संक्षिप्त बीमारी पश्चात 18...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40% नौकरियां दुनिया में खतरे में एआई के चलते : आईएमएफ ने दी चेतावनी

 नई दिल्ली :  अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेतावनी दी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उदय से दुनिया भर में लगभग 40% नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। आईएमएफ के अनुसार एआई के कारण उच्च आय वाली...
Translate »
error: Content is protected !!