*दरबार जाहिरा पीर दारा पुर में वार्षिक जोड मेले का आयोजन किया गया

by

इस अवसर पर कव्वाल पार्टियों और नकाल पार्टियों ने कव्वालियों और नक़लों के माध्यम से बाबा जी के चरणों में अपनी हाज़िरी लगवाई
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव दारा पुर के दरबार जाहिरा पीर जी का वार्षिक जोड मेला वर्तमान मुख्य सेवादार बाबा बलवंत शाह जी द्वारा हर वर्ष की भांति समूह नगर निवासियों क्षेत्रवासियों और एनआरआई के सहयोग से बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाबा बलवंत शाह जी ने बताया कि इस अवसर पर सूफी कलाकार जरनैल सोनी, प्रिंस सिस्टर्स नवांशहर, कमल सत्ता कव्वाल पार्टी और बिल्ला बठिंडा व नकल पार्टियां सूफी कव्वालियां और नकाल पार्टियां द्वारा नकलें प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर बाबा जी ने जोड मेला में आए प्रमुख लोगों को सम्मान चिन्हऔर लोई देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर बाबा जी का भंडारा लगातार संगत को वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महापुरुषों में संत नरेश गिर डेरा नंगल खुंगा, संत गुझा साहिब वाले, जरनैल गढ़दीवाला, रिंका कोलिया, तथा सेवादारों में बख्शीश चंद, नरेश जालंधर, बलदेव राज गढ़दीवाला, परमिंदर सिंह हालूवाल, डॉ. जरनैल राम माहिलपुर, श्री जरनैल जी मेंबर कंज्यूमर कोर्ट, रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी सलिंदर सिंह, डॉ. निर्मल सिंह एमबीबीएस, सरपंच बलविंदर सिंह दारा पुर, अवतार सिंह पूर्व सरपंच धर्मकोट, संदीप सिंह, भलवान सिंह पीता, राजा, दलजीत, अमित कुमार, सुरिंदर सिंह साहित व अन्य संगतें उपस्थित थीं। इस अवसर पर डॉ. भूपिंदर सिंह और उनकी टीम द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया तथा क्षेत्र के जरूरत मंद मरीजों की जांच करके उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गई गया। और बाबा जी का भंडारा संगतों को निरंतर वितरण किया गया और ठन्डे मिट्ठे जल की छबील लगाई गई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीडियो मुख्यमंत्री के खास मंत्री की,मुख्यमंत्री को देंगे, अगर करवाई नहीं की तो कर दी जाएगी जनतक : बिक्रम मजीठिया

चंड़ीगढ़ : पंजाब में तेजतरार बरिष्ठ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक पेन-ड्राइव दिखते हुए कहा कि यह...
article-image
पंजाब

गमाडा द्वारा एलओआई और अलॉटमेंट की देरी को लेकर सांसद तिवारी से मिला शिष्टमंडल

मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा एयरोसिटी मोहाली की स्थापना के वक्त एक्वायर की गई जमीन के बदले की जाने वाली अलॉटमेंट के लिए एलओआई और अलॉटमेंट लेटर जारी करवाए जाने की मांग...
article-image
पंजाब

लोगों को निशुल्क कानूनी सेवाओं प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर: जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर के चेयरमैन कम तथा जिला सेशन जज मैडम अमरजोत भट्टी तथा सचिव कम सीजेएम मैडम अपराजिता जोशी के निर्देशों पर पीएलवी नरेंद्र कुमार पम्मा के नेतृत्व में विभिन्न...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के 14 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : बेटे और रियल एस्टेट कारोबारी भी जांच के घेरे में

होशियारपुर, चंडीगढ़ और मोहाली में एक साथ तलाशी; पीएसआईईसी की औद्योगिक जमीन के आवंटन और 12 प्लॉटों को 125 में बांटने के मामले की पड़ताल चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...
Translate »
error: Content is protected !!