जान का खतरा गैंगस्‍टर अर्शदीप से, लाइसेंसी हथियार जमा करवाने की शर्त को हटाए कोर्ट’ ; सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की

by

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए आदेश में संशोधन की अपील की है। अर्जी में खेहरा ने कहा कि उन्हें गैंगस्टर अर्शदीप से धमकी मिली है और ऐसे में लाईसेंसी हथियार जमा करवाने की शर्त को हटाया जाए।

हाई कोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

एनडीपीएस मामले में हाई कोर्ट ने दी थी जमानत :   अर्जी में सुखपाल खेहरा ने हाई कोर्ट को बताया कि एनडीपीएस मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। जमानत के आदेश में लाइसेंसी हथियार, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था। अर्जी में उन्होंने बताया कि जमानत के आदेश के तहत उन्होंने अपना लाइसेंसी हथियार जमा करवा दिया है। लेकिन उन्हे गैंगस्टर अर्शदीप से मिल धमकी मिल चुकी है।

पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब  :  ऐसे में लगातार उनके जीवन को खतरा बना हुआ है। याची को सुरक्षा मिली हुई है लेकिन उसे आत्मरक्षा के लिए उनका हथियार वापस किया जाना चाहिए। सोमवार को उनकी अर्जी सुनवाई के लिए जस्टिस अनूप चितकारा की बेंच के समक्ष पहुंची थी। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में एसआईआर संबंधी विद्यार्थियों को किया जागरूक

गढ़शंकर।  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धमाई में पंजाब में चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) संबंधी जागरूकता शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी तनुज जीड़ और सहायक नोडल अधिकारी इंजीनियर बलबीर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटेंडेंस कम हुई तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम, 12वीं में नहीं बदला जा सकेंगे सबजेक्ट : सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन

CBSE  ने 2024 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। स्टूडेंट्स को ये गाइडलाइन बहुत अच्छे से समझ लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें अटेंडेंस, स्टूडेंट्स की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी होशियारपुर ने उठाया पुल निर्माण का मामला – 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित : सड़कों के किनारे लगाए 51016 मीटर क्रैश बैरियर

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे प्रश्न के...
article-image
पंजाब

स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए 31 सरकारी स्‍कूलों के नाम

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्‍य के 31 स्‍कूलों के नाम स्‍वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्‍वतंत्रता...
Translate »
error: Content is protected !!