युवक को बेरहमी से पीटा : आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और लाइव होकर दीघटना की जानकारी

by

अमृतसर : अटारी हलके के पास एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। युवक ने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और लाइव होकर पूरी घटना की जानकारी दी। युवक ने यह भी स्पष्ट कहा कि उस पर गोलियां चलाई गईं, लेकिन पुलिस ने गोलियां चलने की घटना से साफ इनकार कर दिया है। वहीं, घायल गुरप्रीत सिंह महावा को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घटना रात की है। अमृतसर के अटारी हलके के रहने वाले गुरप्रीत ने लाइव होकर बताया कि वह अपनी कार में जा रहा था। तभी उसकी कार का पीछा शुरू कर दिया गया। उस पर फायरिंग की गई और गाड़ी को रोक उससे व उसके एक अन्य साथी के साथ मारपीट की गई। वह तो आरोपियों के चंगुल से बच निकला, लेकिन उसका साथी अभी भी उनके पास है। उसे डर है कि वे उसे मार ना दें। DSP प्रवेश चोपड़ा ने जानकारी दी कि गुरप्रीत सिंह महावा की तरफ से एक वीडियो वायरल की गई थी। घटना के बाद रात को ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि झगड़ा तो हुआ था, लेकिन गोलियां नहीं चली हैं। फिलहाल, गुरप्रीत को अस्पताल में दाखिल करवाकर इलाज कराया जा रहा है।
MLA के खिलाफ बोलता, इसलिए मारपीट :
गुरप्रीत ने लाइव होकर बताया कि वह सिर्फ लोगों की आवाज उठाता है, लेकिन उसके साथ इसलिए मारपीट की गई कि वह विधायक के खिलाफ बोलता है। पीटने वाले उसे यही बार-बार बोल रहे थे कि तू MLA के खिलाफ बोलता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी : 2024 के चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं

दिल्ली : रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा बंधन का धागा बांधती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
article-image
पंजाब

कबड्डी प्लेयर की हत्या करने वाले शूटरों की हुई पहचान

मोहाली ।  सोहाना गांव में सोमवार शाम कबड्डी मैच के दौरान प्रशंसक बनकर आए तीन युवकों ने सेल्फी के बहाने कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब

मैं पार्टी बदलूंगा, तो वोट मत देना : चरणजीत सिंह चन्नी

बरनाला। भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों द्वारा बीजेपी ज्वाइन करने के ऑफर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।।वह कांग्रेस छोड़कर कहीं...
Translate »
error: Content is protected !!